हेल्थ

आस्टियोपोरेसिस की समस्या को कम करता है नियमित रूप से सेब का सेवन

Benefits Of Apple In Hindi: हम सब ने एक कहावत सुन रखी है “एन एप्पल अ डे, कीप द डॉक्टर अवे”। आप खुद ही बताइये इस कहावत में क्या और कहाँ गलत लिखा गया है? जब भी फलों का जिक्र होता है तो हमारे जहन में पहली तस्वीर सेब की ही बनती है। सेब उन चुनिंदा फलों की सूची में शामिल है जिनके सेवन से शरीर के अंदर सभी प्रकार के पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। सेब को आप सीधे फल या फिर जूस के तौर पर भी ग्रहण कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको सेब के अंदर मौजूद सभी प्रकार के पोषक तत्व और उनके औषधीय फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सेब के अंदर मौजूद पोषक तत्व

सेब के अंदर विभिन्न प्रकार के विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, ज़िंक, विभिन्न प्रकार के एसिड्स, पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।

सेब के औषधीय फायदे(Benefits Of Apple In Hindi)

1. हृदय रोग के खतरे को कम करता है सेब

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नियमित रूप से सेब के सेवन से ह्रदय रोग का खतरा लगभग न के बराबर हो जाता है। सेब के अंदर मौजूद पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। जब शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है तो हार्ट स्ट्रोक का खतरा स्वतः ही कम होने लगता है।

2. वजन कंट्रोल करने में है सहायक

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो मोटापे से बहुत अधिक परेशान हैं तो आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। नियमित रूप से सेव के सेवन से आप वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। सेब के अंदर फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से पेट लम्बे समय तक भरा महसूस करता है।

3. इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है सेब

जानकारों की बात मानें तो क्लाइमेट चेंज के दौरान शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत रहना बहुत जरुरी है। अगर इम्यून सिस्टम कमजोर है तो बीमार होने का खतरा कई गुणा बढ़ सकता है। सेब में विटामिन सी और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, ये सभी पोषक तत्व शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहयक साबित होते हैं। सेब को आप सीधे फल या फिर जूस के तौर पर भी ग्रहण कर सकते हैं।

4. त्वचा को जवान रखता है सेवन

अत्यधिक धूप और पॉल्यूशन की वजह से त्वचा का निखार धीरे धीरे कम होने लगता है। सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणे स्किन पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं। सेब के अंदर मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे में मौजूद काले धब्बे, झुर्रियों, झाइयों को जड़ से समाप्त करने में सहायक साबित होते हैं।

इम्युनिटी को बढ़ाने में सहायक है पाइनएप्पल, जानिए इसके औषधीय गुणों के बारे में

5. हड्डियों को मजबूत बनाता है सेब का सेवन(Benefits Of Apple In Hindi)

हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम और फास्फोरस बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हैं। इन दोनों पोषक तत्वों की वजह से जल्द ही आस्टियोपोरेसिस की समस्या को कम किया जा सकता है। सेब के नियमित सेवन से जोड़ों का दर्द भी धीरे धीरे समाप्त हो जाता है।

डिस्क्लैमर:- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी चीज़ के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Facebook Comments
Admin

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

6 hours ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

6 hours ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 week ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago