NDTV Food
Drinks to avoid Vitamin D Deficiency: आजकल जिसे देखें वो विटामिन डी की कमी से जूझ रहा है। हमारी जीवनशैली, हमारा खानपान पहले से बिल्कुल बदल चुका है और इसीलिए भारत की 10 में से हर 8 महिला विटामिन डी की कमी से जूझ रही है और विटामिन डी की डेफिशिएंसी होना बेहद बड़ी बात है क्योंकि इससे शरीर में कैल्सियम बनना बंद हो जाता है जिसका सीधा असर पड़ता है शरीर की हड्डियों पर। अगर शरीर में इस तत्व की कमी हो जाए तो हड्डियां कमज़ोर होने लगती है, अगर ये दिक्कत ज्यादा बढ़ जाएं तो आदमी का चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है।
यूं तो इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह की दवाईयां मौजूद है। डॉक्टर कई तरह के कैप्सूल देकर विटामिन डी की कमी को दूर कर देते हैं लेकिन दवाओं से बेहतर हैं कि आप उन चीज़ों का सेवन शुरू करें जो आपके शरीर में विटामिन डी की आपूर्ति करें। क्योंकि दवाओं के कुछ हद तक साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन ड्रिंक्स की जानकारी देंगे जिन्हे आप अपनी डाइट में शामिल करके शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं।
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो विटामिन डी के बहुत ज्यादा प्राकृतिक स्रोत आपको नहीं मिलेंगे लेकिन एक पेय पदार्थ ऐसा है जो सभी को खूब पसंद आता है वो है संतरे का जूस। संतरे में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। वही अगर आपको संतरे का जूस पसंद नहीं है तो आप सीधे संतरे का सेवन भी कर सकते हैं।
यूं तो शहरों में गाय का प्योर दूध मिलना थोड़ा मुश्किल है लेकिन अगर गाय आपको विटामिन डी की कमी है और अगर आपको कहीं से गाय का दूध मिल जाए तो आपके शरीर से ये कमी दूर हो सकती है। जी हां..दरअसल दूध में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जिनमें से एक विटामिन डी भी है।
योगर्ट यानि कि विटामिन डी का बड़ा स्त्रो। जिसके लिए आपको कुछ नहीं करना बस घर का दही खाना है। जी हां…वैसे आप दुकान से लाकर भी दही खा सकते हैं लेकिन अगर दही घर में जमी हो तो ज्यादा बेहतर होगा।
सोया मिल्क भी विटामिन डी का बेहतरीन स्त्रो है। अगर आप विटामिन डी की कमी के शिकार हैं तो सोया मिल्क आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि सोया मिल्क में आपको काफी तादाद में विटामिन डी मिलता है।
वही इन सबसे अलग हम आपको सबसे सस्ता और आसान तरीका बताते हैं जिससे आप विटामिन डी प्रचुर मात्रा में हासिल कर पाएंगे। इसके लिए आपको बस सुबह की धूप में आधा से एक घंटा बैठना है। दरअसल, सूरज की रौशनी विटामिन डी का सबसे बड़ा और मुख्य स्त्रो माना जाता है। अगर आप सुबह धूप की रौशनी में आधा से एक घंटा बैठते हैं तो आप में कभी भी विटामिन डी की कमी नहीं होगी।
इस चटनी के सेवन से मिल सकता है डायबिटीज सहित कई रोगों से छुटकारा, जानें रेसिपी !
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…