हेल्थ

हृदय रोग को जड़ से साफ करने मे सहायक है फालसे का सेवन, जानिए इसके गुणों के बारे में

False Khane Ke Fayde: कुदरत ने हमें कुछ ऐसे फलों को उपहार स्वरूप दिया है जिनके सेवन से हमारा शरीर निरोगी रहता है, ये फल न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इनके अंदर औषधीय तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। एक ऐसा ही कुदरत का दिया गया फल है फालसा और यह फल मध्य भारत में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, फालसे का आकार एक बेर के समान होता है और स्वाद में यह खट्टा मीठा होता है। फालसे को फल और जूस दोनों के ही रूप में सेवन किया जाता है और दोनों ही रूप में यह शरीर के लिए लाभकारी होता है।

फालसे के अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व(False Khane Ke Fayde)

जैसा कि आपको ऊपर बताया है कि, फालसे का आकार एक बेर के समान होता है और इसका स्वाद भी खट्टा मीठा होता है। फालसे के अंदर विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इतने सारे पोषक तत्व होने की वजह से ही फालसे को न्यूट्रीएंट्स का पावर हाउस भी कहते हैं और यह कई असाध्य रोगों को दूर भागाने में सहायक है।

Image Source: Hindustan

सांस संबंधित रोगों को दूर भगाने में सहायक

नियमित रूप से फालसे के जूस(Falsa Juice Benefits In Hindi) के सेवन से श्वास संबंधित सभी रोगों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा कहा जाता है कि, जो इंसान नियमित रूप से फालसे के जूस का सेवन करता है उसे कभी भी दमा, ब्रोंकाइटिस, जुकाम और अन्य रोगों से मुक्ति मिलती है। फालसे के जूस को बनाते समय में इसमें एक छोटा टुकड़ा अदरक और सेंधा नमक को जरूर मिलाएं।

पेट दर्द से राहत दिलाए

असंतुलित डाइट की वजह से आज हर कोई कब्ज की समस्या से ग्रसित है और ऐसे में फालसे के अंदर मौजूद फाइबर रोगियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। नियमित रूप से इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया में भी सुधार होता है और भोजन तेजी के साथ पचता है।

हृदय को स्वस्थ्य बनाए रखता है(Falsa Fruit Benefits In Hindi)

रोजाना फालसे के रस में चुटकी भर काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर पीने से हृदय गति में सुधार होता है और इसके साथ ही यह खून को भी शुद्ध रखने में सहायक है। इसके अलावा भी फालसे के सेवन से चर्म रोग और आँखों की रोशनी में भी सुधार होता है।

डिस्क्लैमर :- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी चीज़ के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago