हेल्थ

दिल की धड़कन का बढ़ना हो सकता है आपके लिए जानलेवा, इन आहार को कर दें ना!

Foods that are bad for heart health: आज के इस आधुनिक युग में अपना खानपान का सही तरीके से ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। मानव अंगों में सबसे महत्वपूर्ण अंग हमारा दिल होता है। खुद को स्वस्थ रखने में दिल का महत्वपूर्ण योगदान भी रहता है। सामान्य जीवन में ऐसा देखने को मिलता है कि अचानक ही हमारे दिल की धड़कन बढ़ जाती है। इसकी वजह हमारी बिजी जीवनशैली के साथ-साथ हमारा खान-पान भी हो सकता है। आइए जानते हैं क्यों बढ़ती हैं दिल की धड़कन और किस तरह के खाने को कर देना चाहिए ना।

क्या हो सकती है दिल की धड़कन बढ़ने की वजह?

दिल की धड़कन बढ़ना सामान्य प्रक्रिया हो सकती है। कभी-कभी ज्यादा दौड़ने या चिंता करने की स्थिति में भी दिल की धड़कन अचानक बढ़ जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि डरावने सपने देखने की वजह से भी दिल की धड़कन बढ़ने लगती है। आज के दौर में फास्ट फूड का सेवन करना भी पसंद किया जाता है जो दिल की धड़कन बढ़ने में मुख्य भूमिका अदा करता है। डॉक्टरों के मुताबिक यदि आप लंबे समय से दिल की धड़कन बढ़ने वाले आहार ले रहे हैं, तो आपके लिए यह बहुत ही घातक साबित होता है। ऐसे आहार से दिल संबंधी समस्या भी बढ़ती है।

आज आपको ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जो दिल के धड़कन बढ़ने में सहायक हैं और जिनका कम से कम सेवन करके आप अपने दिल की बीमारी से बचाव कर सकते है।

1. कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट्स

Image Source – Wikimedia Commons

हम सभी को कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट बेहद पसंद होते हैं। लेकिन इनका कम से कम सेवन करना ही हमारे दिल की उचित देखभाल होगी। कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट में कैफीन बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती है जिसे दिल के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसके अलावा पीने वाली हर कोल्ड ड्रिंक में शुगर की मात्रा अधिक होने से भी हमें इसका कम से कम सेवन करना चाहिए।

2. अल्कोहल पीना है खतरनाक

Image Source – Pixabay

अल्कोहल का नियमित सेवन आपके स्वास्थय के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। लगातार अल्कोहल लेने से दिल कमजोर हो जाता है। ज्यादा अल्कोहल के सेवन से दिल की धड़कन बढ़ सकती हैं। यदि आप अल्कोहल का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो आपके दिल को बड़ा खतरा हो सकता है। इसलिए अल्कोहल से हमेशा के लिए दूर रहना ही बेहतर विकल्प होगा।

3. कॉफी और चाय

Image Source – Pixabay

लोग सुबह से शाम तक ना जाने कितनी कप चाय पी लेते हैं, जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। चाय और कॉफी में बहुतायत से कैफीन पाई जाती है। इसे लगातार पीते रहने से दिल को खतरा हो सकता है। कोशिश की जानी चाहिए कि दिनभर में कम से कम चाय और कॉफी का सेवन किया जाए और दिल की धड़कन बढ़ने के खतरे से दूर रहा जाए।

4. एनर्जी ड्रिंक्स

Image Source – Flickr

लोगों को ऐसा भी लगता है कि एनर्जी ड्रिंक हमें बहुत एनर्जी देता है। जबकि सच तो यह है कि  एनर्जी ड्रिंक हमें अंदर से खोखला कर देते हैं। एनर्जी ड्रिंक में कैफीन ज्यादा होता है, जो दिल की धड़कन को बढ़ाने में मदद करता है। ज्यादा एनर्जी ड्रिंक लेना कभी ना कभी आगे चलकर हमारे लिए घातक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें

5. चाइनीस फूड्स

Image Source – Pikist

चाइनीस फूड्स बच्चों का पसंदीदा खाना होता है, जो बहुतायत से भारत में भी बनाया जाता है। चाइनीस फूड्स में नूडल्स, मंचूरियन, मोमोज तो सभी को बहुत भाता है लेकिन जो चाइनीस फूड आप रेस्टोरेंट में खाते हैं उसमें MSG (मोनोसोडियम ग्लूटामैट) का उपयोग किया जाता है। MSG का उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यदि आप ज्यादा फास्ट फूड का सेवन करते हैं, तो इसके मसाले से भी दिल की धड़कन बढ़ने का खतरा है जो खतरनाक बीमारियों को बढ़ाकर हमारे लिए घातक साबित हो सकता है।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago