Foods that are bad for heart health: आज के इस आधुनिक युग में अपना खानपान का सही तरीके से ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। मानव अंगों में सबसे महत्वपूर्ण अंग हमारा दिल होता है। खुद को स्वस्थ रखने में दिल का महत्वपूर्ण योगदान भी रहता है। सामान्य जीवन में ऐसा देखने को मिलता है कि अचानक ही हमारे दिल की धड़कन बढ़ जाती है। इसकी वजह हमारी बिजी जीवनशैली के साथ-साथ हमारा खान-पान भी हो सकता है। आइए जानते हैं क्यों बढ़ती हैं दिल की धड़कन और किस तरह के खाने को कर देना चाहिए ना।
दिल की धड़कन बढ़ना सामान्य प्रक्रिया हो सकती है। कभी-कभी ज्यादा दौड़ने या चिंता करने की स्थिति में भी दिल की धड़कन अचानक बढ़ जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि डरावने सपने देखने की वजह से भी दिल की धड़कन बढ़ने लगती है। आज के दौर में फास्ट फूड का सेवन करना भी पसंद किया जाता है जो दिल की धड़कन बढ़ने में मुख्य भूमिका अदा करता है। डॉक्टरों के मुताबिक यदि आप लंबे समय से दिल की धड़कन बढ़ने वाले आहार ले रहे हैं, तो आपके लिए यह बहुत ही घातक साबित होता है। ऐसे आहार से दिल संबंधी समस्या भी बढ़ती है।
आज आपको ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जो दिल के धड़कन बढ़ने में सहायक हैं और जिनका कम से कम सेवन करके आप अपने दिल की बीमारी से बचाव कर सकते है।
हम सभी को कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट बेहद पसंद होते हैं। लेकिन इनका कम से कम सेवन करना ही हमारे दिल की उचित देखभाल होगी। कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट में कैफीन बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती है जिसे दिल के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसके अलावा पीने वाली हर कोल्ड ड्रिंक में शुगर की मात्रा अधिक होने से भी हमें इसका कम से कम सेवन करना चाहिए।
अल्कोहल का नियमित सेवन आपके स्वास्थय के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। लगातार अल्कोहल लेने से दिल कमजोर हो जाता है। ज्यादा अल्कोहल के सेवन से दिल की धड़कन बढ़ सकती हैं। यदि आप अल्कोहल का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो आपके दिल को बड़ा खतरा हो सकता है। इसलिए अल्कोहल से हमेशा के लिए दूर रहना ही बेहतर विकल्प होगा।
लोग सुबह से शाम तक ना जाने कितनी कप चाय पी लेते हैं, जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। चाय और कॉफी में बहुतायत से कैफीन पाई जाती है। इसे लगातार पीते रहने से दिल को खतरा हो सकता है। कोशिश की जानी चाहिए कि दिनभर में कम से कम चाय और कॉफी का सेवन किया जाए और दिल की धड़कन बढ़ने के खतरे से दूर रहा जाए।
लोगों को ऐसा भी लगता है कि एनर्जी ड्रिंक हमें बहुत एनर्जी देता है। जबकि सच तो यह है कि एनर्जी ड्रिंक हमें अंदर से खोखला कर देते हैं। एनर्जी ड्रिंक में कैफीन ज्यादा होता है, जो दिल की धड़कन को बढ़ाने में मदद करता है। ज्यादा एनर्जी ड्रिंक लेना कभी ना कभी आगे चलकर हमारे लिए घातक साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें
चाइनीस फूड्स बच्चों का पसंदीदा खाना होता है, जो बहुतायत से भारत में भी बनाया जाता है। चाइनीस फूड्स में नूडल्स, मंचूरियन, मोमोज तो सभी को बहुत भाता है लेकिन जो चाइनीस फूड आप रेस्टोरेंट में खाते हैं उसमें MSG (मोनोसोडियम ग्लूटामैट) का उपयोग किया जाता है। MSG का उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यदि आप ज्यादा फास्ट फूड का सेवन करते हैं, तो इसके मसाले से भी दिल की धड़कन बढ़ने का खतरा है जो खतरनाक बीमारियों को बढ़ाकर हमारे लिए घातक साबित हो सकता है।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…