Hing Ke Fayde: आमतौर पर हींग सभी भारतीय घरों की रसोई में उपलब्ध होता है। इसका प्रयोग लोग आमतौर पर दाल, सब्जियां, छोले, कढ़ी आदि में तड़का लगाने के लिए करते हैं। आपको बता दें कि, खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा भी हींग के बहुत से अन्य फायदे हैं जो मुख्य रूप से आपकी सेहत के लिए काफी मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है। सिर्फ एक पिंच हींग आपके बहुत प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यतौर पर सेहत के लिए हींग के विभिन्न फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं हींग आपके लिए किस प्रकार से लाभकारी साबित हो सकता है।
हींग के फायदों के बारे में जानने से पहले हींग क्या है इस बारे में जान लेना बेहद आवश्यक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हींग को आयुर्वेद में जड़ी बूटी की श्रेणी में रखा गया है। इसका आयुर्वेदिक नाम फेरूला एस्फोटिडा है, इसका उत्पादन विशेष रूप से मध्य और पूर्वी एशिया में किया जाता है। भारत में हींग सबसे ज्यादा कश्मीर और पंजाब क्षेत्र में उगाया जाता है। हींग के पौधे में मुख्य रूप से एक विशेष प्रकार का लैटेक्स पाया जाता है, इसको सुखाने से ही हींग बनाया जाता है।
हींग का प्रयोग पाचन क्रिया को सुचारु रखता है और इससे अपच और गैस आदि की समस्याओं से निजात मिल सकता है। आपके घर में बड़े बुजुर्गों को पेट से जुड़ी समस्या होने पर हींग का इस्तेमाल करते जरूर देखा होगा। आपको बता दें कि, हींग में विशेष रूप से एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लैमटॉरी गुण पाए जाते हैं। ये पेट की विभिन्न समस्याओं को दूर करने में बेहद लाभकारी है। इसके सेवन से पेट के कीड़े भी खत्म हो सकते हैं। पेट में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए एक पिंच हींग को एक कप पानी में मिलाकर पीने से आपको लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़े
बता दें कि, हींग में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व आपके शरीर को फ्री रेडिकल से बचाने का काम करते हैं। ये फ्री रेडिकल ही आमतौर पर शरीर में कैंसर जैसी बीमारी का कारण बनते हैं। एक रिसर्च में यह पाया गया है कि, हींग विशेष रूप से शरीर में कैंसर के सेल्स बनने से रोकता है। बहरहाल खाने में इसका सेवन करने से आप कैंसर के रिस्क से काफी हद तक बच सकते हैं।
पीरियड या मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ता है। बहुत इस महिलाएं इस दर्द से निजात पाने के लिए दवाईयों का सेवन करती हैं जिसके बहुत से साइड एफेक्ट भी बॉडी पर देखने को मिल सकते हैं। इससे बेहतर है कि, प्राकृतिक तरीकों से पीरियड के दर्द से निजात पाया जाए। इस दौरान हींग का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। एक ग्लास गुनगुना पानी में एक पिंच में हींग मिलाकर पीने से लाभ मिल सकता है।
हींग का सेवन दांत दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी काफी हद तक लाभकारी है। एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लैमटॉरी गुणों से भरपूर हींग दांत दर्द के लिए जिम्मेवार विभिन्न कारणों को दूर करने में बेहद लाभकारी है। मसूढ़ों से खून निकलना या दांत में अनायास हो होने वाले दर्द को कम करने के लिए हींग का उपयोग किया जा सकता है। यदि दांतों में दर्द हो रहा हो तो साबूत हींग को दांतों के नीचे कुछ देर दबाकर कर रखने से लाभ मिल सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हींग केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार पुरुषों में नपुंसकता की समस्या को दूर करने में हींग लाभकारी साबित हो सकता है। बहुत से पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्या होने पर भी हींग का सेवन काफी हद तक इस समस्या से निजात दिला सकता है। नियमित रूप से हींग का पानी पीने से पुरुषों को लाभ मिल सकता है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…