हेल्थ

इस तरह से अपने किचन टॉवल (Kitchen Towel) को रखें बैक्टीरिया फ्री, अपनाएं ये तरीके

Kitchen Germs: पूरे विश्व में कोरोना महामारी फैल रही है। अब तक इस महामारी की कोई वैक्सीन नहीं मिल पाई है। ऐसे में विश्व के कई राज्यों में लॉकडाउन लागू है। सरकार वो हर कदम उठा रही है जिससे जनता को इस महामारी से बचाया जा सकता है। इस महामारी से बचने का एकमात्र तरीका है सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई।

आजकल कोरोना के चलते हम अपने शरीर की, खाने पीने की सब्जियों की तो अच्छे से साफ-सफाई कर रहे हैं लेकिन जो बहुत ही बेसिक चीज़ें होती हैं जिनकी मदद से हम बाकी चीज़ें साफ करते हैं हम उसे डिसइंफेक्ट करना भूल जाते हैं। जैसे कि किचन में साफ करने वाला टॉवल, स्पंज आदि। इसे बैक्टीरिया मुक्त रखेंगे तभी बाकी चीज़ें भी इंफेक्ट नहीं होंगी।

WSJ

आईए जानते हैं कि किचन टॉवल को कैसे डिसइंफेक्ट कर सकते हैं- (Know how to Make Kitchen Cloth Bacteria Free)

1- किचन टॉवल को इस्तेमाल करने से पहले इसे क्लोरीन ब्लीच वाले पानी में भिगो कर कुछ देर रख दें। क्लोरीन कपड़े पर लगे दाग, सब्जी व अन्य निशानों को आसानी से निकाल देता है। वहीं क्लोरीन ब्लीच से आपका टॉवल डिसइंफेक्ट हो जाता है।

2- आप पानी में एक चम्मच सोडा मिला कर कपड़ा इसमें भिगो लें। इस तरीके से भी कपड़े से सारे बैक्टीरिया मर जाते हैं।

3- अगर किचन टॉवल पर कोई गहरा निशान लग गया है तो उसे गुनगुने पानी में सिरका और डिटर्जेंट डालकर 10 मिनट के लिए भिगो लें। इससे हर तरह के दाग आसानी से निकल जाते हैं।

4- आप किचन टॉवल को नींबू के रस को डिटर्जेंट में मिला कर भी धो सकते हैं। नींबू में मौजूद एसिड कपड़े को कीणानुमुक्त बना देता है।

5- एक बार जब आप किचन टॉवल, ऊपर दिए हुए विकल्पों के उपयोग से धो लेंगे तो इसे धूप में ही फैलाएं। इससे न सिर्फ बैक्टीरिया मरेंगे बल्कि कपड़े में जो कोई दुर्गंध रह गई होगी वो भी चली जाएगी।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago