Image Source: herzindagi
Milia Kya Hota Hai: मिलिया स्किन पर होने वाली एक ऐसी छोटी बीमारी है जिसके होने से आपकी स्किन की सतह के नीचे छोटे सफेद उभार (सिस्ट) बन जाते हैं। एक रिपोर्ट के हिसाब से अमेरिका जैसे विकसित देश में लगभग 40% से 50% नवजात शिशुओं में मिलिया होता है। भारत में भी बड़ी संख्या में मिलिया से पीड़ित व्यक्ति होते हैं। मिलिया होने पर वैसे तो कोई चिंता की बात नहीं होती है लेकिन फिर भी सावधानी रखना बहुत ज़रूरी होता है। मिलिया आपको कोई बड़ी हानि नहीं पहुँचाती है। इस आर्टिकल में हम आपको बहुत कम शब्दों के अंदर ही मिलिया के बारे में सभी ज़रूरी बातें बताएंगे।
मिलिया (दूध के धब्बे) आपकी त्वचा पर छोटे, सफेद सिस्ट होते हैं। सिस्ट आपकी त्वचा की सतह के नीचे भरी हुई जेबें होती हैं। मिलिया पाए जाने का सबसे आम स्थान आपके चेहरे पर होता है। मिलिया कुछ खास नुकसान नहीं पहुँचा सकता है लेकिन फिर भी इसका होना किसी सोशल प्लेस पर आपके आत्मविश्वास को कम कर सकता है। मिलिया को मुँहासे की श्रेणी में नहीं गिना जाता है। मिलिया जब सिर्फ एक जगह ही होता है और उसका एक धब्बा ही नज़र आता है तो इसे मिलियम कहा जाता है। मिलियम को सिंगल मिल्क स्पॉट या ऑयल सीड के रूप में भी जाना जाता है।
अभी तक आपको भी जिज्ञासा उठ रही होगी कि आखिर मिलिया क्यों होता है? तो आइये मिलिया होने के कुछ प्रमुख कारणों के ऊपर गौर करते हैं।
अब हमनें आपको ये बात तो बता दिया है कि मिलिया कोई बड़ी या खतरनाक मेडिकल कंडिशन नहीं है। इस वजह से शायद बहुत से लोगों को लग रहा होगा कि वो अपने घर से ही किसी तरह मिलिया से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन अभी तक कोई ऐसा तरीका नहीं है जिसके द्वारा घर से ही आप मिलिया का इलाज कर सकें। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खे ज़रूर उपलब्ध हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…