लाइफस्टाइल

बढ़ती उम्र में बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है यह तेल, इस विधि से करें इसका इस्तेमाल

Nilgiri Tel Ke Fayde: बढ़ती हुई उम्र के साथ बालों के झड़ने की समस्या तेजी के साथ बढ़ रही है। अब चाहे पुरुष हो या महिला सभी इस परेशानी के साथ जूझ रहे हैं। बालों के झड़ने की कोई उम्र निर्धारित नहीं है और किसी भी उम्र में इनका झड़ना शुरू हो रहा है। अब तो ये आलम है कि, 40 से कम उम्र की महिलाओं के बाल भी तेजी एक साथ झड़ रहे हैं। ऐसे में बालों व त्वचा की एक्स्ट्रा केयर करना जरूरी है।
लोगों के मन में यह भी भ्रम होता है कि, बढ़ती हुई उम्र के साथ बालों की ग्रोथ थम जाती है। झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है और इससे कई मर्तबा नुकसान और अधिक हो जाता है। आज के इस लेख में हम आपको हेयर ग्रोथ रेट को बढ़ाने में उपयोगी एक ऐसे ही प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

40 की उम्र में बालों की ग्रोथ कम क्यों हो जाती है? (Balo Ka Jhadna Kaise Roke)

जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती जाती है, उसी के साथ उनकी बालों की ग्रोथ और स्वास्थ्य पर धीरे धीरे असर होने लगता है। उम्र के बढ़ने के साथ मनुष्य के शरीर में हार्मोंस में बदलाव  होना शुरू हो जाता है जोकि बालों की वृद्ध को प्रभावित करने लगते हैं। इसी के साथ ही खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से भी बालों के झड़ने की समस्या बनी रहती है। कुछ लोग बिना किसी पड़ताल के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं और इससे भी बालों को नुकसान पहुंचता है।

बालों के लिए नीलगिरी तेल लगाने के फायदे (Nilgiri Tel Ke Fayde)

  1. नीलगिरी के तेल को सकैल्प पर लगाने से मनुष्य का ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से काम करने लगता है। जिससे बालों की जड़ों को अच्छी तरीके से पोषण मिलता है, जिससे बालों की ग्रोथ में काफी ज्यादा मात्रा में वृद्ध हो जाती है।
  2. नीलगिरी के तेल में तेल एंटी-फंगल और एंटी- बैक्टीरियल एलीमेंट पाया जाता है जोकि की बालों की समस्याओं जैसे डैंड्रफ और खुजली से राहत प्रदान करता है।
  3. नीलगिरी का तेल बालों को आवश्यक मात्रा में पोषण तत्व प्रदान करता है, जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ रहते है।
  4. नीलगिरी के तेल का उपयोग करने से  बालों की चमक और फ्रेशनेस बनी रहती है। इसके साथ ही माइग्रेन के दर्द में भी राहत मिलती है।  

बालों में नीलगिरी तेल का उपयोग कैसे करे (Nilgiri Tel Ke Upay)

  • नीलगिरी के तेल का उपयोग बालों में करने से पहले आप को उसका सही तरीका पता होना चाहिए। जिससे आप के बालों की बनावट अच्छी तरीके से बनी रहे।
  • आप अपने बालों के लिए उपयोग करने वाले कंडीशनर में नीलगिरी तेल की कुछ बूंदे डालें और इसे अच्छी तरीके से मिलाकर अपने बालों में लगाएं। इससे आप के बालों को अतिरिक्त मात्रा में पोषण मिलेगा और इसी के साथ आपके बाल नरम व चमकदार दिखने लगेंगे।  
  • नीलगिरी के तेल को आप नारियल तेल के साथ मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं। इससे आप के बालों की ग्रोथ में काफी ज्यादा मात्रा में वृद्ध होगी। उसी के साथ आप इस ऑयल को पूरी रात लगाकर सो सकती है।
  • नीलगिरी के तेल को आप दही के साथ मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। ऐसा करने से बालों और सकैल्प में मौजूद गंदगी आसानी के साथ बाहर निकल जाएगी। नीलगिरी के तेल से बाल के जड़ों में सीधे पोषण पहुंचता हैं।

नीलगिरी का तेल उपयोग करते समय सावधानियाँ (Nilgiri Tel Ki Savdhniya)

  • नीलगिरी के तेल को उपयोग में लाने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि, आपको किसी भी प्रकार की कोई एलर्जी तो नहीं है। इसका उपयोग  करने से पहले अपने शरीर के छोटे हिस्से में लगाकर चेक करे।
  • नीलगिरी तेल का अत्यधिक उपयोग आपके बालों और सकैल्प को सुख व संवेदनशील बना सकता है। इसी वजह से इसका उपयोग कम मात्रा में ही करें और एलर्जी होने पर डॉक्टर्स से संपर्क करें।
  • नीलगिरी के तेल को किसी अन्य तेल में मिलाकर ही उपयोग करें। भूलकर भी इसका उपयोफ सीधे ही त्वचा में न करें वर्ना इससे स्किन बर्न का खतरा भी मन जाता है। आप इसका उपयोग नारियल या फिर जोजोबा के तेल के साथ मिलाकर कर सकते हैं।
  • नीलगिरी के तेल को आखों के संपर्क से दूर रखें, यदि किसी गलती बस यह तेल आपकी आखों में चला जाता है तो तुरंत ही आँखों को धुल लें।
  • गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को नीलगिरी तेल उपयोग करते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए।

नोट:- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर्स की सलाह अवश्य लें।

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

उत्तराखंड गुफ़ा में स्थित है भगवान शिव का एक अनोखा मंदिर, छिपा है दुनिया के खत्म होने का राज

Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…

1 week ago

इन आसान घरेलू तरीकों से दूर होगा सब्जी का तीखापन

Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…

1 week ago

बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं टेस्टी ब्रेड पिज्जा, ज्यादा नहीं पड़ेगा सेहत पर असर  

Bread Pizza Recipe in Hindi: आमतौर में देखा जाता है कि, बच्चों को सबसे अधिक…

1 week ago

इस आसान तरीके से बनाएं पौष्टिक एग मफिन, स्वाद के साथ बढ़ेगी सेहत

Egg Muffin Recipe in Hindi: आज के समय में अंडे सबसे सस्ते व सबसे अधिक…

1 week ago

इन 5 लक्षणों से से लगाइए फेफड़े की स्वास्थ्य का अंदाजा, भूलकर भी न करें इसे नजरअंदाज

Fefdo Me Infection Ke Lakshan: फेफड़ा मनुष्य शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना…

1 week ago

किंग खान’ से लेकर ‘बिग बी’ तक, साल 2024 में इन अभिनेताओं ने भरा है सबसे अधिक ‘इनकम टैक्स’

Top 10 Highest Tax Paying Bollywood Celebrities in Hindi: बीते दिनों ही फॉर्च्यून इंडिया ने…

1 week ago