लाइफस्टाइल

रोजाना सिर्फ एक ग्लास रेड वाइन पीने से पा सकते हैं ये फायदे (Red Wine ke Fayde

Red Wine ke Fayde: आमतौर पर आप रोज देखते और सुनते होंगें कि, अल्कोहल का सेवन करने से लोगों को रोका जाता है। इसे सेहत के लिए हानिकारण माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे भी अल्कोहल युक्त ड्रिंक हैं जिनका एक सीमित मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माना गया है। इसी में से एक ड्रिंक है रेड वाइन, आम माध्यम वर्गीय व्यक्ति में से कुछ ही ऐसे होते हैं जो रेड वाइन पीते हैं। अधिकांश लोग इसे महंगी समझकर पीना पसंद नहीं करते हैं। कुछ लोगों को इसका टेस्ट अच्छा नहीं लगता इसलिए नहीं पीते। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको रेड वाइन पीने से होने वाले खास फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फायदों को जानकर यक़ीनन आप भी रेड वाइन (Red Wine ke Fayde) पीने के शौक़ीन बन सकते हैं।

रेड वाइन को क्यों माना जाता है सेहत के लिए फायदेमंद (Red Wine Peene ke Fayde)

health harvard
  • रेड वाइन को रेड ग्रेप्स, क्रैनबेरी और ब्लूबेरी जैसे सेहतमंद फलों के छिलकों और रस से बनाया जाया है।
  • विटामिन सी, विटामिन बी 6, आयरन और मैग्निसियम जैसे तत्वों से भरपूर रेड वाइन में एंटीऑक्सीडेंट भी काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माने जाते हैं।
  • रेड वाइन में रेस्वेराट्रॉल उच्च मात्रा में पाई जाती है इसलिए भी इसे स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।
  • हालांकि महिलाओं को एक दिन में एक ग्लास से ज्यादा और पुरुषों को दो ग्लास से ज्यादा रेड वाइन का सेवन नहीं करना चाहिए।

रोजाना रेड वाइन का सेवन करने से पा सकते हैं ये स्वास्थ्य लाभ Red Wine Pine ke Fayde

हार्ट अटैक के रिस्क को कम करता है

Livehindustan

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रेड वाइन में मौजूद सभी तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने का काम करते हैं। इसमें पाया जाने वाला रेस्वेराट्रॉल खासतौर से दिल की बीमारियों से बचाव करने में काफी उत्तम माना जाता है। यदि हफ्ते में 2 दिन भी रेड वाइन का एक ग्लास पी लिया जाए, तो इससे काफी हद तक हार्ट अटैक और अन्य ह्रदय से जुड़ी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। (Red Wine ke Fayde)

डायबिटीज के मरीजों के लाभदायक

Livehindustan

रेड वाइन अकेला ऐसा अल्कोहल युक्त ड्रिंक है जिसका सेवन डायबिटीज के मरीजों को करने से किसी प्रकार का नुकसान होने का खतरा कम रहता है। शोधकर्ताओं के अनुसार रेड वाइन में एथेनॉल नाम का एक लिक्विड पाया जाता है जो हाई ब्लड शुगर को कम करने का काम करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए रेड वाइन को काफी अच्छा माना गया है। एक ग्लास रेड वाइन पीने से उन्हें कोई खतरा हो इस बात की संभावना काफी कम है।

स्ट्रोक से बचाने में मददगार

Sanjeewni Today

एक शोध के अनुसार रेड वाइन में मौजूद रेस्वेराट्रॉल मुख्य रूप से ब्रेन को स्ट्रोक और अन्य प्रकार के सेल डैमेज से बचाने का काम भी करते हैं। इसमें एक विशेष प्रकार का एंजाइम पाया जाता है जो ब्रेन सेल्स को प्रोटेक्ट करने का काम करता है। इसलिए रेड वाइन को ब्रेन के लिए भी फायदेमंद माना गया है।

यह भी पढ़े

ब्रैस्ट कैंसर से बचाव

Navbharattimes

बहुत सी महिलाओं की पहली पसंद रेड वाइन को माना जाता है। पसंद से हटकर बात करें तो , इसका सेवन उन्हें ब्रैस्ट कैंसर से भी काफी हद तक बचा सकता है। ब्रैस्ट कैंसर को महिलाओं में होने वाले कैंसर में सबसे ज्यादा आम माना जाता है। इसमें मौजूद रेड ग्रेप्स को खासतौर से ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में काफी सहायक माना गया है। हालांकि इस कैंसर से बचने के लिए अगर रेड वाइन की जगह पर रेड ग्रेप्स का सेवन किया जाए तो इससे काफी लाभ मिल सकता है।

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव

Hindustan

रेड वाइन जितना महिलाओं के लिए लाभदायक हो सकता है उतना ही ये पुरुषों के लिए भी लाभदायक है। प्रोस्टेट कैंसर एक ऐसा कैंसर है जिसे पुरुषों में काफी आम माना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार यदि पुरुष रोजाना एक से दो ग्लास रेड वाइन का सेवन करते हैं तो इससे उन्हें प्रोस्टेट कैंसर से बचने में काफी मदद मिल सकती है।

तनाव कम करने में सहायक

News Track

एक शोध में ये पाया गया है कि, रोजाना एक ग्लास रेड वाइन का सेवन करने वाले लोगों में तनाव कम होता है और वो जल्दी डिप्रेशन के शिकार नहीं होते। करीबन 5000 महिला और पुरुषों पर किये गए इस शोध में उन लोगों को सबसे ज्यादा डिप्रेशन का शिकार पाया गया जिन्होनें कभी भी रेड वाइन का सेवन नहीं किया। बहरहाल डिप्रेशन से बचाव करने में भी ये फायदेमंद हो सकता है

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

7 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago