first choice liquor
Red Wine ke Fayde: आमतौर पर आप रोज देखते और सुनते होंगें कि, अल्कोहल का सेवन करने से लोगों को रोका जाता है। इसे सेहत के लिए हानिकारण माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे भी अल्कोहल युक्त ड्रिंक हैं जिनका एक सीमित मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माना गया है। इसी में से एक ड्रिंक है रेड वाइन, आम माध्यम वर्गीय व्यक्ति में से कुछ ही ऐसे होते हैं जो रेड वाइन पीते हैं। अधिकांश लोग इसे महंगी समझकर पीना पसंद नहीं करते हैं। कुछ लोगों को इसका टेस्ट अच्छा नहीं लगता इसलिए नहीं पीते। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको रेड वाइन पीने से होने वाले खास फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फायदों को जानकर यक़ीनन आप भी रेड वाइन (Red Wine ke Fayde) पीने के शौक़ीन बन सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रेड वाइन में मौजूद सभी तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने का काम करते हैं। इसमें पाया जाने वाला रेस्वेराट्रॉल खासतौर से दिल की बीमारियों से बचाव करने में काफी उत्तम माना जाता है। यदि हफ्ते में 2 दिन भी रेड वाइन का एक ग्लास पी लिया जाए, तो इससे काफी हद तक हार्ट अटैक और अन्य ह्रदय से जुड़ी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। (Red Wine ke Fayde)
रेड वाइन अकेला ऐसा अल्कोहल युक्त ड्रिंक है जिसका सेवन डायबिटीज के मरीजों को करने से किसी प्रकार का नुकसान होने का खतरा कम रहता है। शोधकर्ताओं के अनुसार रेड वाइन में एथेनॉल नाम का एक लिक्विड पाया जाता है जो हाई ब्लड शुगर को कम करने का काम करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए रेड वाइन को काफी अच्छा माना गया है। एक ग्लास रेड वाइन पीने से उन्हें कोई खतरा हो इस बात की संभावना काफी कम है।
एक शोध के अनुसार रेड वाइन में मौजूद रेस्वेराट्रॉल मुख्य रूप से ब्रेन को स्ट्रोक और अन्य प्रकार के सेल डैमेज से बचाने का काम भी करते हैं। इसमें एक विशेष प्रकार का एंजाइम पाया जाता है जो ब्रेन सेल्स को प्रोटेक्ट करने का काम करता है। इसलिए रेड वाइन को ब्रेन के लिए भी फायदेमंद माना गया है।
यह भी पढ़े
बहुत सी महिलाओं की पहली पसंद रेड वाइन को माना जाता है। पसंद से हटकर बात करें तो , इसका सेवन उन्हें ब्रैस्ट कैंसर से भी काफी हद तक बचा सकता है। ब्रैस्ट कैंसर को महिलाओं में होने वाले कैंसर में सबसे ज्यादा आम माना जाता है। इसमें मौजूद रेड ग्रेप्स को खासतौर से ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में काफी सहायक माना गया है। हालांकि इस कैंसर से बचने के लिए अगर रेड वाइन की जगह पर रेड ग्रेप्स का सेवन किया जाए तो इससे काफी लाभ मिल सकता है।
रेड वाइन जितना महिलाओं के लिए लाभदायक हो सकता है उतना ही ये पुरुषों के लिए भी लाभदायक है। प्रोस्टेट कैंसर एक ऐसा कैंसर है जिसे पुरुषों में काफी आम माना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार यदि पुरुष रोजाना एक से दो ग्लास रेड वाइन का सेवन करते हैं तो इससे उन्हें प्रोस्टेट कैंसर से बचने में काफी मदद मिल सकती है।
एक शोध में ये पाया गया है कि, रोजाना एक ग्लास रेड वाइन का सेवन करने वाले लोगों में तनाव कम होता है और वो जल्दी डिप्रेशन के शिकार नहीं होते। करीबन 5000 महिला और पुरुषों पर किये गए इस शोध में उन लोगों को सबसे ज्यादा डिप्रेशन का शिकार पाया गया जिन्होनें कभी भी रेड वाइन का सेवन नहीं किया। बहरहाल डिप्रेशन से बचाव करने में भी ये फायदेमंद हो सकता है
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…