How to Increase Vitamin B12 in Hindi: हमारे शरीर को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक विटामिन और मिनिरल्स का होना बेहद अहम माना जाता है। आपके खाने में विभिन्न प्रकार के विटामिन के साथ प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि का होना आवश्यक माना जाता है। इनमें से सबसे जरूरी एक विटामिन है विटामिन बी 12 जिसे अक्सर अपनी डायट में शामिल करना लोग भूल जाते हैं। इस वजह से उन्हें इस विटामिन की कमी से होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको विशेष रूप से शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें अपनी डायट में शामिल कर आप विटामिन बी 12 (Vitamin B12) की कमी को शरीर में पूरी कर सकते हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं वो खाद्य पदार्थ।
बता दें कि. दूध, दही और पनीर के साथ ही अन्य विभिन्न डेरी प्रोडक्ट्स को भी विटामिन बी 12 का मुख्य श्रोत माना जाता है। रोजाना एक कप दूध पीने से आपके शरीर में करीबन 46 प्रतिशत तक विटामिन बी 12 की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा चीज का सेवन भी अपनी डायट में करके आप काफी हद तक इस विटामिन की कमी को पूरी कर इससे होने वाली समस्याओं से बच सकते हैं। खाने में दही और पनीर की सब्जी को शामिल करना भी इस विटामिन की कमी को पूरी करने के लिए काफी है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि, ये सभी चीजें तो आप खाते ही हैं तो ध्यान रखें इसे एक सीमित मात्रा में खाना काफी आवश्यक है। डेरी प्रोडक्ट्स को विटामिन बी 12 का सबसे अच्छा श्रोत माना जाता है। केवल एक स्लाइस चीज से करीबन 22 ग्राम तक विटामिन बी 12 प्राप्त किया जा सकता है।
एक शोध के अनुसार यह पाया गया है कि, मांसाहारियों की तुलना में शाकाहारियों में विटामिन बी 12 की कमी ज्यादा होती है। इसका एक मुख्य कारण है उनका मांस मछली का सेवन ना करना। जी हाँ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विटामिन बी 12 की मात्रा बीफ, गुर्दे और लिवर में सबसे ज्यादा पाई जाती है। मछली में टूना और सालमन में ये विटामिन सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसके अलावा यदि आप शाकाहारी हैं लेकिन अंडा खाते हैं तो भी आपके शरीर में इस विटामिन की कमी पूरी हो सकती है। विशेष रूप से जानवरों के विभिन्न ऑर्गन्स में ये विटामिन सबसे ज्यादा पाया जाता है। एक रिसर्च के अनुसार व्यक्ति को अपनी डायट में इन चीजों को एक सीमित मात्रा में जरूर शामिल करना चाहिए।
आजकल मांसाहारी और शाकाहारी के साथ ही साथ एक और प्रकार के लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है और वो हैं वीगन। वीगन असल में वो होते हैं जो किसी भी प्रकार का डेरी प्रोडक्ट्स और मांस मछली आदि का सेवन नहीं करते हैं। अब ऐसे लोगों के लिए विटामिन बी 12 की कमी को शरीर में पूरा करना काफी आवश्यक है। ऐसे लोग सोया मिल्क को अपनी डायट में शामिल कर इस कमी को पूरी कर सकते हैं। सोया मिल्क को विटामिन बी 12 का नॉन डेरी प्रोडक्ट केटेगरी में सबसे बेहतर माना जाता है।
आपको बता दें कि, विभिन्न प्रकार के ब्रेकफास्ट सीरियल को भी खाने में शामिल कर विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। खासतौर से ब्रान और ओटमील में ये विटामिन सबसे ज्यादा पाया जाता है। सुबह के नाश्ते में विशेष रूप से ओट्स दूध, ओट्स पोहा, ओट्स उपमा, ब्रान के साथ लो फैट मिल्क आदि का सेवन कर आप इस विटामिन की कमी को शरीर में पूरा कर सकते हैं। बता दें कि, इन सीरियल को अपनी डायट में शामिल कर करीबन 65 प्रतिशत तक विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।
बहरहाल दोस्तों अब आप जान चुके होंगें कि, आपके लिए विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है। इन्हें अपनी डायट में शामिल करें और विटामिन बी 12 डेफिशियेंसी से खुद को सुरक्षित रखें।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…