पॉजिटिव स्टोरी

15 KM पैदल चलते लोगों की चिठियाँ देने के लिए आप भी सलाम करेंगे इनके जज़्बे को

D.Sivan Postman who Walked 15 km for 30 Years on his Duty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी जितना ऑनस्क्रीन हिट रहे उससे कई ज्यादा वह अपने सामाजिक कार्य और लोगों को सपोर्ट करने के लिए हिट हैं। और इस बात का अंदाज़ा हाल ही में उनके द्वारा लाइक की गई एक पोस्ट से पता चलता है। दरअसरल, तमिलनाडु में पिछले 30 सालों से पोस्टमैन डी. सिवन (D.Sivan) 15 किलोमीटर पैदल चलकर वह लोगों को उनके पत्र उन तक पहुंचा रहे हैं। 3 दशकों के लंबे करियर के बाद, डी. सिवन (D.Sivan) ने सेवानिवृति ले ली है। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। और डी.सिवन की इस तस्वीर को सुनील शेट्टी ने भी लाइक किया है।

आपको बता दें कि डी. सिवन (D.Sivan) तमिलनाडु के कुन्नूर में खराब से खराब रस्तों को पार करके लोगों को उनके खत समय से पहुंचाए हैं। उन्होंने कई घने जंगलों और फिसलन भरे रास्तों को पार करके लोगों तक उनके खत पहुंचाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी इस तस्वीर में सिवन एक जटिल रास्ते को पार करते नज़र आ रहे हैं। बेख़ौफ होकर ऐसे दुर्गम रास्तों को पैदल पार करने के लिए, लोग उनके जज़्बे को सलाम कर रहे हैं।

आईएएस सुप्रिया साहू ने भी डी. सिवन (D.Sivan) की इस पोस्ट को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ”डाकिया डी. सिवन कुन्नूर के जटिल और दुर्गम क्षेत्रों में चिट्ठियां पहुंचाने के लिए रोजाना 15 किलोमीटर पैदल चलते थे। वह रोज़ बिना अपनी जान की परवाह करे घने घने जंगलों से होकर गुजरते थे। हाथी, भालू और कई जंगली जानवरों ने इनका पीछा भी किया था। फिसलन भरी धाराएं, और रास्तों को उन्होंने पार करते हुए अपनी ड्यूटी निभाई। सिवन ने अपना काम बीते हफ्ते रिटायर होने तक अत्यंत समर्पण के साथ किया। इनके जज़्बे को सलाम”

कुछ मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो इंडिया पोस्ट की सर्विस के दौरान सिवन का पीछा कई जंगली खतरनाक जानवरों ने किया था। आपको बता दें कि सिवन के काम की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। सोशल मीडिया पर तो कई यूजर्स ने उनको पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने की सिफारिश भी दे डाली है।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago