पॉजिटिव स्टोरी

भारत की मरियम बनीं पहली मुस्लिम महिला न्यूरोसर्जन, कड़ी मेहनत से हासिल किया ये मुकाम

First Muslim Female Neurosurgeon: सपने तभी पूरे होते हैं, जब उसके लिए कड़ी मेहनत की जाए। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि, ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’। ऐसा ही एक सपना देखा था 27 साल की मरियम अफीफा ने और खुशी की बात यह है कि, उन्होंने अपने सपने को सच कर दिखाया। जी हां, मरियम अब डॉक्टर बन चुकी हैं। अब उन्हें लोग डॉक्टर मरियम अफीफा(DR Maryam Afifa Ansari) के नाम से जानते हैं।

Image Source – Amarujala

आपको जानकर हैरानी होगी कि, मरियम भारत की पहली मुस्लिम महिला न्यूरोसर्जन(First Muslim Female Neurosurgeon) हैं। हालांकि, इस मुकाम तक वो यूं ही नहीं पहुंच गईं। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। मरियम के मुताबिक, अब उनका सपना पूरा हो गया है, जब वे सफ़ेद कोट पहन स्टेथेस्कोप से मरीजों की जांच किया करेंगी।

NEET में मिला 137वां स्थान

Image Source – Neurosurgicalatlas

मरियम(DR Maryam Afifa Ansari) ने अपनी पढ़ाई मालेगांव के एक उर्दू माध्यम स्कूल से की है। पिछले साल यानी 2020 में उन्होंने NEET की परीक्षा में 137वां स्थान हासिल किया था। दसवीं की पढ़ाई उन्होंने हैदराबाद में रहकर पूरी की और यहां उन्होंने अपने नाम एक गोल्ड मैडल भी किया। मरियम स्कूल के दिनों से ही एक ब्राइट स्टूडेंट थीं। उस्मानिया मेडिकल कॉलेज(Osmania Medical College) से MBBS की डिग्री हासिल करने के बाद उसी कॉलेज से उन्होंने जनरल सर्जरी(General Surgery) में मास्टर्स की डिग्री भी ली।

यह भी पढ़े

अफीफा(DR Maryam Afifa Ansari) की मां पेशे से एक टीचर और सिंगल मदर हैं। सिंगल मदर होने के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। अफीफा पढ़ाई में तो अव्वल हैं ही, इसके साथ ही वे पेटिंग, कैलीग्राफी और इस्लामिक टीचिंग में भी आगे हैं। अफीफा के मुताबिक, हालात चाहे कैसे भी हों, लड़कियों को उनका डटकर सामना करना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए। भले ही लोग कहते हों कि, ‘तुमसे ये नहीं हो पाएगा’, ऐसे में उन्हें गलत साबित करके अपना मुकाम हासिल करना चाहिए।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

7 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago