पॉजिटिव स्टोरी

मजदूरों के लिए फरिश्ता बनीं ये दादी, सिर्फ 1 रुपया में खिला रहीं इडली

Lockdown: दुनियाभर में कोरोना वायरस का संकट फैला हुआ है। भारत में भी इस वक्त लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से अर्थव्यवस्था पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। लोगों के धंधे चौपट हो गए हैं। इस लॉकडाउन के दौरान कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कोई कह रहा है कि महंगाई बढ़ने जा रही है, तो कोई कह रहा है कि दरवाजे पर मंदी खड़ी है। अपनी जेब में पड़े पैसे बचाने की कोशिश तो इस वक्त हर कोई करता नजर आ रहा है, मगर 85 साल की एक ऐसी दादी भी हैं, जो कि इस लॉकडाउन के दौरान भी लोगों की मदद करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रही हैं।

85 साल की दादी बनीं मददगार – Lockdown

Navbharattimes

देशभर से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कई जगहों पर लोग प्रवासी मजदूरों को भोजन करा रहे हैं। इसी बीच तमिलनाडु से एक 85 साल की दादी के बारे में भी कुछ इसी तरह की खबर सामने आई है। तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर वेदीवेलमपलयम नाम का एक गांव बसा हुआ है। 85 साल की कमलाथल यहां रहती हैं। प्यार से उन्हें सभी लोग यहां इन्हें दादी कह कर बुलाते हैं।

एक रुपये में बेच रहीं इडली

यह दादी यहां बीते कई वर्षों से सांभर और मसालेदार चटनी के साथ इडली बेच रही हैं। सबसे खास बात यह है कि वे इसके लिए केवल 1 रुपया लेती हैं। इंडिया टुडे में इसके बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है, जिसमें बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान भी दादी की ओर से लोगों की मदद बंद नहीं की गई है। भले ही कितना भी घाटा उन्हें हो रहा हो और दुकान उनका बंद रहा हो, इसके बाद भी जब इडली का दाम बढ़ाने की बात आई तो उन्होंने ना कह दिया।

Lockdown – मदद के लिए तैयार

Navbharattimes

दादी के हवाले से इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि कोरोना के इस दौर में परिस्थितियां बहुत ही कठिन हो गई हैं। फिर भी अपनी ओर से वे पूरा प्रयास कर रही है कि वे 1 रुपया में ही अब भी इडली दे सकें। उनका कहना है कि बहुत से मजदूर फंस गए हैं। बहुत से लोग लगातार आते ही जा रहे हैं। उनकी मदद लोग कर रहे हैं। ऐसे में 1 रुपया में इडली खिलाकर बे भी लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़े:

30 साल पहले की थी शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इडली वाली दादी की ओर से लगभग 30 साल पहले इडली बेचने की शुरुआत की गई थी। उनकी खास बात यह है कि मुनाफे के लिए वे इडली नहीं बेचतीं। उनका उद्देश्य है लोगों का पेट भरना।

रोज बनाती हैं 1000 इडली

Navbharattimes

दादी लॉकडाउन से पहले हर दिन 1000 ही इडली बनाती रही हैं। सारा काम वे अकेले करती हैं। 1 रुपया में बे इडली इसलिए बेचतीं हैं, ताकि दिहाड़ी मजदूर और उनका परिवार इसे खरीद कर खा सके। आस-पास के गांव में एक इडली की कीमत 6 रुपये और डोसा की 20 रुपये है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago