पॉजिटिव स्टोरी

1200 KM साइकिल चलाकर बाप को ले आई दरभंगा की बेटी, इवांका ट्रंप हुईं फिदा

Bihar Darbhanga: बिहार के दरभंगा की बेटी ज्योति ने जो काम किया है, उसकी चर्चा अब अमेरिका तक में हो रही है। बिहार की इस बेटी ने जो हौसला और जज्बा दिखाया है, उसे देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी फ़िदा हो गई हैं। जिस तरीके से दरभंगा की ज्योति 1200 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने घायल पिता को गुरुग्राम से लेकर घर आई हैं, उसके इस जज्बे की सराहना इवांका ट्रंप ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए की है और उसकी संघर्षपूर्ण कहानी को यहां शेयर भी किया है।

यहां की रहने वाली है ज्योति (Bihar Darbhanga Jyoti Story)

दरभंगा के सिरहुल्ली गांव की ज्योति रहने वाली है। कोरोना संकट की वजह से जब लॉकडाउन हो गया तो उसके पिता गुरुग्राम में फंस गए थे। पिता उसके बीमार थे। पैरों में उनके चोट लग गई थी। ऐसे में यह बेटी साइकिल लेकर गुरुग्राम से दरभंगा पहुंच गई। 1200 किलोमीटर ज्योति ने साइकिल चलाई और इस तरीके से साइकिल पर अपने बाप को बिठाकर घर ले आई।

इवांका ने लिखा है (Ivanka Trump Tweet Story of Bihar Darbhanga Jyoti)

इवांका ट्रंप ने ज्योति की कहानी को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इवांका ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि यह ज्योति कुमारी है। इसकी उम्र 15 साल की है। अपने घायल पिता को यह साइकिल पर बैठाकर 1200 किलोमीटर की यात्रा 7 दिनों में पूरा करके अपने गांव लेकर आई है। ज्योति ने जिस तरह से अपने पिता के प्रति अपना प्यार दर्शाया है और जो जज्बा उसने दिखाया है, उसने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा है और साथ में साइकलिंग फेडरेशन का भी।

फंस गए थे लॉकडाउन में

ज्योति जो कि 15 साल की है, वह बीते जनवरी में अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए गुरुग्राम गई हुई थी। तभी मार्च में अचानक कोरोना महामारी की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। ऐसे में वे गुरुग्राम में ही फंस गए। पिता की जेब पूरी तरीके से खाली हो गई थी, क्योंकि पैर में चोट लगने की वजह से वे ई-रिक्शा नहीं चला पा रहे थे। साथ ही लॉकडाउन हो गया था। ऐसे में पिता और बेटी के सामने अब भूखे मरने की नौबत आ गई थी। प्रधानमंत्री राहत कोष से इसी बीच 1000 रुपये खाते में पहुंच गए। कुछ और पैसे मिलाकर ज्योति ने एक पुरानी साइकिल खरीद ली और उसी पर बिठाकर अपने पिता को गांव लाने की उसने ठान ली।

हो रही सराहना

पहले तो पिता तैयार नहीं थे, मगर बेटी के हौसले को देखकर उन्होंने हां कह दी। आखिरकार 1200 किलोमीटर साइकिल चलाकर सात दिनों में ज्योति गुरुग्राम से दरभंगा अपने घर पिता को लेकर पहुंच गई। ज्योति के इस कदम की हर ओर तारीफ हो रही है। देश और दुनियाभर में जिसने भी ज्योति की कहानी सुनी है, हर कोई उसकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। साइकिलिंग फेडरेशन ने तो टेस्ट में पास होने पर उसे ट्रेनिंग देने का भी फैसला कर लिया है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago