धर्म

इस वजह से मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार, ये है इसका महत्व

Lohri 2025 Date and Shubh Muhurat: साल के शुरुआत में ही उत्तर भारत में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार उत्तरी भारत में बड़े उल्लास के साथ हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार पंजाब से जुड़ा हुआ है लेकिन भारत में हर धर्म का व्यक्ति अपने परिजनों, दोस्तों और खास लोगों के साथ मिल कर मनाता है।

लोहड़ी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त(Lohri 2025 Date and Shubh Muhurat)

लोहड़ी माता की कथा

लोहड़ी का त्यौहार मनाने वाले और इससे जुड़े हुए लोगों लोहड़ी के त्यौहार को दुल्ला भट्टी की लोक कथा से भी जोड़ते हैं। यह विश्वास किया जाता है कि अकबर के काल में पिंडी भटियन का एक राजा था दुल्ला भट्टी Dulla Bhatti वह एक लुटेरा था पर उसने बहुत सारी लड़कियों को गुलाम बाज़ार या दास बाज़ार से अपहरण किये हुए लोगों से बचाया था जो की एक महान बात थी। इसके कारण लोहड़ी के त्यौहार में लोग दुल्ला भट्टी पर आभार व्यक्त करते हैं और उनका नाम पंजाब की लोक कथाओं में व्यापक रूप से वर्णित है। ज्यादातर लोहड़ी के गीत दुल्ला भट्टी के अच्छे कर्मों में आधारित है।

लोहड़ी का पारंपरिक गीत(Lohri 2025 Lok Geet In Hindi)

Image source: NDTV

सुंदर मुंदरिए – हो
तेरा कौन विचारा-हो
दुल्ला भट्टी वाला-हो
दुल्ले ने धी ब्याही-हो
सेर शक्कर पाई-हो
कुडी दे बोझे पाई-हो
कुड़ी दा लाल पटाका-हो
कुड़ी दा शालू पाटा-हो
शालू कौन समेटे-हो
चाचा गाली देसे-हो
चाचे चूरी कुट्टी-हो
जिमींदारां लुट्टी-हो
जिमींदारा सदाए-हो
गिन-गिन पोले लाए-हो
तेरा कौन विचारा-हो
दुल्ला भट्टी वाला-हो

लोहड़ी खेतों में लगी फसलों की काटे जाने की वजह से मनाई जाती है। इसके बाद फसलों को अग्नि को अर्पित किया जाता। पूरे देशभर में लोहड़ी को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह है। लोग पहले से ही तैयारी करना शुरू कर दिए हैं। खान-पान से लेकर कपड़ों तक की तैयारी जोर शोर से की जाते है।

लोहड़ी का यह पर्व तब मनाया जाता है जब सर्दियों में साल का सबसे छोटा दिन और साल की सबसे बड़ी रात होती है। पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुवाई और उसकी कटाई से जुड़ा एक विशेष त्योहार है। इस दिन लोग लकडि़यों और उपलों से आग जलाकर लोहड़ी की खुशियां मनाते हैं।

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago