धर्म

दोपहर में जन्मे लोग होते हैं बेहद खास, जानें अलग-अलग समय पर जन्म लेने वाले जातकों की खूबी

Dopahar me Janme Log: हिंदू धर्म में तिथि और मुहूर्त का बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में हर कार्य समय, तिथि और शुभ मुहुर्त को देखकर किए जाते हैं। इसी के साथ इस धर्म के लोग कुंडली, भाग्य, सितारे इन सब चीजों को भी काफी मानते हैं। व्यक्ति के जन्म का समय, स्थान देखते हुए उस इंसान की कुंडली उसके भाग्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है। हिंदू घर में जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो सबसे पहले उसके जन्म का समय देखकर के ज्योतिषी से उसके ग्रह-नक्षत्रों, उसके नाम का पहला अक्षर क्या हो इन सब का पता लगाया जाता है। अर्थात हिंदू धर्म में लोगों के बीच बच्चे के जन्म के समय का काफी महत्व होता है।

बता दें कि जन्म के समय से ही बच्चे की कुंडली बनाई जाती है, जिसके द्वारा उसके आने वाली जिंदगी के बारे में अंदाजा लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वैसे तो भविष्य को जानने के लिए कई सारे तरीके हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि बच्चे के जन्म के समय का उसके स्वभाव पर क्या औऱ कैसा असर पड़ता है।

सुबह 4 से 6 बजे

indianexpress

और पढ़े: 

इस वक्त पर जन्म लेने वाले लोगों की कुंडली में सूर्य प्रबल स्थिति में होता है। सूर्य के प्रबल स्थिति में होने की वजह से ऐसे लोग हमेशा अच्छे स्वास्थ्य के साथ आत्मविश्वास से भी भरे होते हैं। ऐसे लोग अपने काम को लेकर काफी सीरियस और दृढ़ संकल्पित होते हैं और अपने बेहतर भविष्य के लिए काफी मेहनत करते हैं और उनकी किस्मत इसमें उनका भरपूर साथ देती है।

सुबह 6 से 8 बजे

इस वक्त पर जन्में लोगों की जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं। उनकी जिंदगी में कब क्या हो जाए इस बात का अंदाजा नहीं होता है। इसी के साथ उनके खर्चे उनकी आय से कहीं ज्यादा रहते हैं। इस वक्त जन्म लेने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वो अपने दिमाग को शांत रखें।

सुबह 8 से 10 बजे

इस वक्त जन्म लेने वाले लोग काफी मिलनसार स्वभाव के होते हैं। उनके जीवन में काफी सारे दोस्त होते हैं। ऐसे लोग काफी सामाजिक होते हैं और लोगों से घिरे रहते हैं। ये जीवन में वो सब हासिल करते हैं जिसकी वो चाह रखते हैं।

सुबह 10 से 12 बजे

इस वक्त पर जन्म लेने वाले लोगों की कुंडली में सूर्य मुख्य भूमिका में होता है, जिसके चलते ये लोग अपने जीवन के बनाए गए हर लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। हर चीज को आसानी से पा सकने को लेकर के इस बात का इन्हें घमंड भी होता है, जो इन्हें कभी-कभी परेशानी में भी डाल देता है।

दोपहर 12 से 2 बजे

इस वक्त पर जन्म लेने वाले लोग घूमने के काफी शौकीन होते हैं। उन्हें नई-नई जगहों पर जाना और उनके बारे में जानना काफी पसंद होता है औऱ ये खासियत दार्शनिक, धार्मिक, तेज दिमाग, परोपकारी स्वभाव और प्रसिद्ध होने की ओर संकेत करती है। साथ ही यह लोग स्वभाव से काफी दयालु और परोपकारी होते हैं।

दोपहर 2 से शाम 4 बजे

babycouture

इस वक्त पर जन्म लेने वाले लोगों को कानूनी मामलों में फंसने के आसार ज्यादा होते हैं। इसी के साथ इस वक्त पर जन्मे लोग पैसे संबंधी मामलों जैसे ऋण, ट्रस्ट, सार्वजनिक फंड, बैंक आदि में खास दखल होने का संकेतक है। बता दें इनकी यह स्थिति यौन सुख और दुर्घटनाओं का भी संकेत देती है।

शाम 4 से 6 बजे

इस वक्त पर जन्म लेने वाले लोगों के विवाह में काफी दिक्कतें आती हैं, अपने रिश्ते को सफल और सुखी पूर्वक जीने के लिए इन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है। इस वक्त पर जन्म लेने वाले लोगों को अपने लिए ऐसे व्यवसाय और पेशे को चुनना चाहिए, जिससे वो लोगों से सीधे संपर्क कर सकें। बता दें कि ऐसे लोगों के दुश्मनों की भी कमी नहीं होती है। इसके अलावा ये लोग कानूनी मसलों में भी फंसते हैं।

शाम 6 से रात्रि 8 बजे

इस वक्त पर जन्म लेने वाले लोग अपने साथियों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे लोग समाज सेवा भी करते हैं। इस वक्त पर जन्म लेने वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की खासी जरूरत होती है। यह स्वभाव से काफी सतर्क और परिश्रमी होते हैं और इनकी यही आदत इन्हें लंबे समय तक कामयाबी और सम्मान दिलाती है।

रात्रि 8 से 10 बजे

इस समय जन्मे बच्चे कलाकार और उच्च कौशल से भरपूर होते हैं। यह इन्हें जिंदगी के प्रति आशावादी नजरिया और मौके तलाशने की इच्छाशक्ति देता है। ये लोग अपनी रुचि को ही अपने व्यवसाय में बदल लेते हैं। ये एक अच्छे प्रेमी साबित हो सकते हैं।

रात्रि 10 से 12 बजे

इस वक्त पर जन्म लेने वाले लोगों के पास संपत्ति खूब होती है। इनके पास पैतृक संपत्ति होती है जिसके सहारे और अपनी मेहनत के बल पर ये लोग खूब सारा भूमि, भवन अर्जित कर लेते हैं। ये जमीन, रियल एस्टेट से लाभ अर्जित कर सकते हैं। इसी के साथ इस वक्त पर जन्में बच्चों का स्वभाव इनके माता-पिता के पालन पोषण पर भी निर्भर करता है।

रात्रि 12 से 2 बजे

इस वक्त पर जन्मे लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं। इसी के साथ ये यात्रा करने के शौकीन होते हैं। प्रेम के मामले में भी ये लोग काफी अच्छे साथी साबित होते हैं। ये लोग पत्रकारिता या टीवी जर्नलिज्म से जुड़ सकते हैं। इनका सामाजिक जीवन बेहतरीन होता है और प्रसिद्धि पाते हैं।

रात्रि 2 से तड़के 4 बजे

इस वक्त पर जन्म लेने वाले लोग आर्थिक तौर पर काफी सौभाग्य वाले होते हैं। इनके पास पैसे की कोई कमी नहीं होती है। इसी के साथ खाना बनाने की कला भी इनको खूब भली भांति आती है। ये एक सफल बिजनेसमैन बनते हैं और जीवन में वह सब कुछ आसानी से हासिल कर लेते हैं।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago