Ganesh Chaturthi Murti Sthapana Muhurat 2023: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का अपना एक विशेष महत्व और मान्यता है। हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी का उत्सव भादो मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से गणेश जन्म उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है इस दिन लोग विघ्नहर्ता गणेश जी को अपने घर में प्रतिमा के रूप में 10 दिन के लिए स्थापित करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार 18 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी का आरंभ होगा। इस दिन लोग भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घर में लाकर 10 दिन तक स्थापित करके विधि विधान के साथ पूजा करके अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति को विदाई देकर उनकी प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। बुद्धि के देवता भगवान गणेश की कृपा सदैव बनी रहे इसके लिए लोग बहुत ही विधि विधान से पूजा करते हैं। इस दिन विशेष संयोग भी बन रहा है और इस संयोग पर विशेष कृपा भी बन रही है।
इस साल गणेश चतुर्थी पर एक विशेष संयोग भी बन रहा है। यह काफी शुभ माना जाता है। यह योग रवि योग है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि रवि सभी अशुभ योग के प्रभाव को नष्ट करने में मदद करता है। इस दिन भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा व्रत करने से हर मनोकामना पूरी होती है ।साथ ही साथ सभी कष्ट दूर होते हैं।
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना करना बेहद शुभ होता है। इस दिन कई भक्त भगवान श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना अपने घर में करके विधि विधान के साथ पूजा पाठ करते हैं।
यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है।
इस तरह की जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट रैपिडलीक्स से।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…