धर्म

इस रक्षाबंधन पर राशि अनुसार बहन को दें उपहार, होगा शुभ

Raksha Bandhan Lucky Zodiac Sign 2022: रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है जो कि इस बार 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बहनों को जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षा करने और करवाने के लिए बांधा जाने वाला पवित्र धागा रक्षा सूत्र और इस पर्व को रक्षाबंधन(Raksha Bandhan) कहते हैं।

राखी पर ये भी मान्यता है कि अगर भाई राखी बंधवाने के बाद बहन को उसके राशिफल के अनुसार उपहार दें तो वह शुभ होता है।

Image Source – Timesnownews.com
  1. मेष- इस राशि वालों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है, इसलिए भाई मेष राशि वाली बहन को लाल रंग की वस्तुएं उपहार में दें।
  2. वृषभ- यह राशि शुक्र ग्रह से संबंधित हैं और शुक्र इस राशि का स्वामी कहलाता है। इसलिए बहन को चांदी तोहफा दें।
  3. मिथुन- हरे रंग की वस्तु जैसे कोई फोटो जिनमें हरियाली दिख रही हो, उपहार में देनी चाहिए। क्योंकि इस राशि का स्वामी बुध है।
  4. कर्क- इस राशि के लोगों को चांदी या फिर दौड़ते घोडें की तस्वीर दें. इस राशि के लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है।
  5. सिंह- अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो उसे गर्म वस्त्र का तोहफा दें।
  6. कन्या- इस राशि का स्वामी बुध है, इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि कन्या है वह घर की सजावट का सामान दें। इससे घर में बरकत भी होगी।
  7. तुला- रेशमी वस्त्र का तोहफा दें। क्योंकि इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं. इसलिए इस राशि की बहन को आभूषण, कार, परफ्यूम आदि गिफ्ट करें।
  8. वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए जिन लोगों की बहन का राशि वृश्चिक है वो लोग मेहरुन रंग का वस्त्र उपहार में दें।
  9. धनु- बृहस्पति ग्रह से प्रभावित होने के कारण इस राशि के लोगों को उपहार में धातु की वस्तु देनी चाहिए।
  10. मकर- ऊनी वस्त्र का तोहफा दें। क्योंकि इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। ये चीजें शनि से संबंधित हैं।
  11. कुंभ- इस राशि का स्वामी भी शनि होता है. अगर आपकी बहन की राशि कुंभ है तो उसे पत्थर से बने शोपीस खासकर डायमंड का तोहफा दें।
  12. मीन- इस राशि का स्वामी गुरु होने के कारण इन्हें उपहार के तौर पर वस्त्र देने पर फलदायी होता है. जिन लोगों की बहन की राशि मीन है वो उपहार में नीला वस्त्र का तोहफा दें।

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Anupam Pandey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago