IPL

आईपीएल में धोनी ने बनाया नया कीर्तिमान, रोहित और कोहली के क्लब में हुए शामिल।

MS Dhoni completes 5000 runs in IPL: महेंद्र सिंह धोनी का नाम क्रिकेट की दुनिया में किसी भी खेल प्रेमी के लिए अछूता नहीं है, महेंद्र सिंह धोनी जितने महान कप्तान हैं ठीक उसी प्रकार वो उतने ही सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ और विकेट कीपर हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी के दौरान चाहे देश को तीनों ट्रॉफियां जितानी हो या फिर टीम पर संकट आने पर संकटमोचन बनकर टीम को मैच जिताना धोनी ने दोनों काम बख़ूबी पूरा किया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की भांति ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताई है। धोनी साल 2008 से आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और टीम का प्रतिनिधित्व भी बख़ूबी किया है।

आईपीएल के अंदर महेंद्र सिंह धोनी ने बहुत से रिकॉर्ड बनाये और तोड़े हैं और आज के इस लेख में हम आपको चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा बनाये गए एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया नया रिकॉर्ड(MS Dhoni completes 5000 runs in IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 16 वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेले गए मैच में नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने उस मैच में 3 गेंद में 12 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली है और इस 12 रन की पारी की बदौलत धोनी उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 5000 से अधिक रन बनाये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक के आईपीएल इतिहास में ऐसा कारनामा धोनी सहित सिर्फ 7 खिलाड़ियों ने किया है और उनमें से 5 खिलाड़ी भारतीय हैं और 2 खिलाड़ी विदेशी।

कुछ ऐसा है महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में खेले गए 236 मैचों की 208 पारियों में 39.09 की बेहतरीन औसत और 135.54 के शानदार स्ट्राइक रेट से 5004 रन बनाये हैं, इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं और इनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है। इसके साथ ही आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के नाम 232 छक्के भी दर्ज हैं।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

21 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago