क्रिकेट

दोस्त से सीखा था धोनी ने हेलीकाप्टर शॉट, रिश्वत में खिलानी पड़ती थी ये चीज !

MS Dhoni Helicopter Shot Santosh Lal: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह और उनके हेलीकाप्टर शॉट को हर एक क्रिकेट प्रेमी जनता है। लेकिन आज तक शायद ही किसी को इस बारे में मालूम था कि, आखिर धोनी ने खुद ये शॉट कहाँ से सीखी है। आजतक न्यूज़ के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने हेलीकाप्टर शॉट अपने एक ख़ास दोस्त से सीखी थी। अपने दोस्त से इस शॉट को सीखने के लिए बदले में उन्हें रिश्वत के तौर पर रोज एक ख़ास चीज खिलानी पड़ती थी। आइये जानते हैं आखिर धोनी के हेलीकाप्टर शॉट सीखने की क्या है कहानी और दोस्त को क्या खिलाना पड़ता था रिश्वत के तौर पर। आज 7 जुलाई को धोनी का बर्थडे भी है।

दोस्त से हेलीकाप्टर शॉट सीखने के लिए खिलाने पड़ते थे समोसे(MS Dhoni Helicopter Shot Santosh Lal)

Image Source: Archive.indianexpress.com

बिहार, झारखंड सहित समस्त उत्तर भारत में विशेष रूप से समोसे सबका पसंदीदा डिश है। इस डिश को हथियार बनाकर ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन के दोस्त संतोष से हेलीकाप्टर शॉट सीखा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, धोनी और उनके बचपन के दोस्त संतोष बचपन से ही क्रिकेट खेलना बेहद पसंद करते थे। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बचपन में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे। दोनों की दोस्ती बेहद पक्की थी, धोनी को संतोष को फील्ड पर देखना बेहद पसंद था। आज धोनी का हेलीकाप्टर शॉट विशेष रूप से उस समय में संतोष का “थप्पड़ शॉट” कहलाता था। जब धोनी ने उनसे वो शॉट सीखने की पेशकश की तो संतोष ने बदले में धोनी से रोज शाम को गर्म समोसे खिलाने की मांग की। बस फिर क्या था, धोनी ने भी दोस्त की बात मान ली और फिर रोज प्रैक्टिस और शाम को समोसे पार्टी की शुरुआत हो गई। लेकिन दोनों के इस दोस्त का अंत बेहद दुखद रहा। बता दें कि, संतोष को पैंक्रियाज में सूजन था इस वजह से वो आगे क्रिकेट नहीं खेल पाए थे। एक बार जब धोनी रांची पहुंचे तब उन्हें अपने दोस्त की हालत पता चली। उन्होनें तुरंत ही एयर एम्बुलेंस के जरिए संतोष को दिल्ली ले जाने की सोची लेकिन फ्लाइट को ख़राब मौसम की वजह से वाराणसी में ही लैंड करवाना पड़ा। अफ़सोस की तब तक संतोष के लिए काफी देर हो चुकी थी और महज 32 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।

यारों के यार हैं महेंद्र सिंह धोनी

Image Source: Thequint.com

भारत के पूर्व कप्तान कूल यानि कि, महेंद्र सिंह धोनी को एक ख़ास वजह से भी बेहद पसंद किया जाता है। आम जीवन में धोनी खुद को किसी स्टार क्रिकेटर की तरह कभी ट्रीट नहीं करते हैं। वो आज भी अपने दोस्तों के साथ के पुराने माही की तरह ही मिलते हैं। इस बात का अंदाजा तब लगा जब एक बार मैच के सिलसिले में उन्हें कोलकाता जाना पड़ा और स्टेशन पर चाय बेच रहे अपने दोस्त को देखते ही उन्होनें गले लगा लिया। सूत्रों की माने तो धोनी विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए कोलकाता पहुंचे थे, उसी समय स्टेशन पर चाय बेच रहे अपने एक दोस्त को देखते ही उन्होनें बिना किसी की परवाह किए बिना ही पहचाना और गले से लगा लिया। बता दें कि, चाय बेचने वाले उस शख़्स का नाम थॉमस था जो धोनी के बचपन के दोस्त थे। धोनी ने ना केवल उनसे मुलाकात की बल्कि साथ में उन्हें डिनर करवाने के लिए भी ले गए थे। आज महेंद्र सिंह धोनी पूरे 39 साल के हो गए हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago