Image Source - Twitter@KKRiders/ firstpost.com
इस साल आईपीएल(IPL 2020) के सभी मैच यूएई में हो रहे हैं। ऐसे में दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा(Burj Khalifa) ने शाहरुख़ खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) का बहुत ही शानदार स्वागत किया है। इस वजह से ट्विटर पर बुर्ज ख़लीफ़ा इन दिनों ट्रेंडिंग है। आइये इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आजतक से मिली जानकारी के अनुसार दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा(Burj Khalifa) ने बेहद आकर्षक डिस्प्ले के साथ शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की टीम केकेआर का स्वागत किया है। आईपीएल मैचों के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी, इसी वजह से बुर्ज खलीफा ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा। जानकारी हो कि, आईपीएल के इस तेरहवें सीजन में आज बुधवार को कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होने वाला है। अब तक शाहरुख़ खान की यह टीम दो बार आईपीएल(IPL 2020) की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।
जानकारी है कि, बुर्ज खलीफ़ा(Burj Khalifa) से मिली शानदार स्वागत के के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स के ट्विटर पेज द्वारा ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा “कल आतिशबाजी से पहले की झलक, शीर्ष पर पहुंचने के रास्ते में हम रुकेंगे नहीं ! केकेआर के रंग में रोशन होने के लिए शुक्रिया बुर्ज ख़लीफ़ा, आज की रात दुबई में क्या स्वागत हुआ।
यह भी पढ़े
आज मुंबई इंडियंस के साथ कोलकाता नाईट राइडर्स का पहला मैच होना है। इस बारे में टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि, “मुंबई इंडियंस टीम में विश्व स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं और इसलिए उनके साथ आईपीएल मैच की शुरुआत करना बेहतर रहेगा”।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…