IPL

पहली बार आईपीएल प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने से चूकी सीएसके, धोनी ने दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपरकिंग्स के पहली बार प्ले ऑफ में जगह ना बना पाने पर धोनी(MS Dhoni) ने कहा कि अब टीम में एक बदलाव की जरूरत है।

रविवार का दिन चेन्नई सुपरकिंग्स(Chennai Super Kings) के फैंस के लिए काफी निराशाजनक रहा, क्योंकि किंग्स इलेवेन पंजाब से 9 विकेट की जीत के बावजूद सीएसके(CSK) प्लेऑफ खेलने वाली टीमों की लिस्ट से बाहर हो गई। टीम के एकमात्र स्टार, युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ रहे, जिन्होने लगातार तीन मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी खेलीं।

क्या कहते हैं धोनी(MS Dhoni)?

Image Source – Twitter@ChennaiIPL

आईपीएल में तीन बार जीत का परचम लहराने वाली सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) ने मैच के बाद कहा, “2008 में आईपीएल की शुरूआत में हमने जो टीम बनाई थी उसने 10 वर्षों तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब इसमें थोड़ा बदलाव करके अगले 10 साल की योजना बनानी होगी। अब समय है, अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का। फैंस से बस यही कहना चाहूंगा कि हम मजबूती से वापसी करेंगे”।

एमएसडी ने इस आईपीएल(IPL) के दौरान हर मैच के बाद खिलाड़ियों को अपनी जर्सी दी, जिससे ये कयास लगाये गए कि धोनी(MS Dhoni) अब सन्यास ले लेंगे। लेकिन आखिरी मैच के बाद धोनी ने इन कयासों पर विराम लगा दिया। उन्होने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैनी मॉरीसन के सवाल “क्या यह चेन्नई की तरफ से आपका आखिरी मैच है?” पर जवाब देते हुए कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं”

यह भी पढ़े

धोनी ने कहा, ‘‘शायद मेरे जर्सी देने से सबको ऐसा लगा कि मैं सन्यास ले रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। बेशक हमारे लिये यह अभियान मुश्किल था, हमने कई गल्तियां भी की। मगर आखिरी के चार मैच ये दिखाते है कि हम कैसा प्रदर्शन करना चाहते थे। लगभग 7-8 मैचों तक पिछड़ने के बाद जिस तरह से हमने वापसी की, मुझे अपनी टीम पर गर्व है”

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago