स्पोर्ट्स

OMG! विराट कोहली की ऑडी की ऐसी दुर्दशा, थाने के बाहर खड़ी खा रही धूल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) को लग्जरी कारों का कितना शौक है, यह किसी से छुपा नहीं है। विराट कोहली के पास जो लग्जरी कारें मौजूद हैं, उनमें Audi RS5, A8 L, Audi RS6, Q, R8 V10 LMX और Bentley Continental GT से लेकर Range Rover Vogue तक शामिल हैं। ऑडी के तो विराट कोहली(Virat Kohli) ब्रांड एंबेसडर भी बने हुए हैं।

इस कार की चर्चा

Source: royalchallengers

अपनी लग्जरी कारों की वजह से कोहली हमेशा सुर्खियां भी बटोरते रहते हैं। सोशल मीडिया में इस वक्त विराट कोहली(Virat Kohli) की 2012 की ऑडी R8 V10 की बड़ी चर्चा हो रही है। इसकी वजह यह है कि विराट की यह पहली ऑडी रही है, जो कि अब महाराष्ट्र के एक पुलिस स्टेशन में पड़ी हुई है और जिस पर धूल व गंदगी का अंबार जमा हो गया है।

किस अपराध में

Image Source: AutomobiliArdent

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर विराट कोहली(Virat Kohli) ने ऐसा कौन-सा अपराध कर दिया, जिसकी वजह से उनकी कार पुलिस थाने में खड़ी कर दी गई है, तो आपको बता दें कि विराट कोहली के कारण नहीं, बल्कि यह कार सागर ठक्कर नामक एक व्यक्ति की वजह से यहां पड़ी हुई है, जिसे कि विराट कोहली ने 2016 में अपनी इस कार को बेच दिया था।

पुलिस के कब्जे में

Image Source: AutomobiliArdent

एक कॉल सेंटर घोटाले में 2018 में सागर ठक्कर का नाम आया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद इसकी संपत्तियों पर पुलिस का छापा भी पड़ा था। पुलिस ने विराट कोहली से खरीदी हुई सागर की ऑडी R8 V10 को अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस स्टेशन में लाकर खड़ा कर दिया। तब से यह कार इसी तरह से धूल फांक रही है और गंदगी में पड़ी हुई है।

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago