Super App: फेसबुक इस समय दुनिया का एक मात्र नंबर वन सोशल नेटवर्किंग ऐप है। जिसका प्रयोग दुनिया का हर देश कर कर रहा है। बीते साल फेसबुक ने व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम को भी खरीद लिया। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को इस बड़ी सफलता का सारा श्रेय दिया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक और रिलायंस का साझा हुआ है, अब ये दोनों ही कंपनियां मिलकर जल्द ही एक नया ऐप लॉन्च कर सकती है। आइये आपको बताते हैं, कैसा होगा ये नया ऐप और कौन सी महत्वपूर्ण ख़ूबियाँ होंगी इसमें।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिलायंस जल्द ही फेसबुक के साथ मिलकर एक ऐसा ऐप बनाने जा रहा है जिसमें लोगों को मुख्य रूप से सोशल नेटवर्किंग के साथ ही साथ ग्रोसरी शॉपिंग, फोन रिचार्ज और बिल पेमेंट का ऑप्शन भी मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये काफी हद तक चीनी ऐप वी चैट जैसा हो सकता है। फेसबुक और रिलायंस के सनिध्य से बनाए जाने वाले इस ऐप में विशेष रूप से इन सभी सुविधाओं के साथ ही गेमिंग और होटल बुकिंग आदि की सुविधा भी दी जा सकती है।
यह भी पढ़े फोर्ब्स की लिस्ट में अंबानी ने पाया 17वाँ स्थान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रिलायंस और फेसबुक के इस सांझा से दोनों ही कंपनियों को लाभ मिल सकता है। चूँकि भारत में रिलायंस जियो के लाखों यूज़र हैं और फेसबुक की पहुंच आज हर शहर और गांव के लोगों के तक है। ऐसे में लाज़मी है कि, एक दोनों का साथ इन दोनों ही कंपनियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। चूँकि रिलायंस के पास पहले से ही उनके खुद के स्टोर्स और जियो ऐप पर बिल पेमेंट आदि की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में कंपनी एक नए ऐप में इन सभी खूबियों को एक साथ जरूर शामिल करेगी। हालाँकि अभी इन दोनों कंपनियों ने अपने साझे या किसी ऐप के लॉन्चिंग की बात को सार्वजनिक नहीं किया है। बहरहाल ये ऐप कब लॉन्च होता है ये तो वक़्त ही बताएगा।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…