टेक्नोलॉजी

क्या आप भी हो रहे हैं लॉकडाउन में बोर? तो Google Doodle पर खेलें ये गेम

Google Doodle Coding Game: कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु देशव्यापी लॉकडाउन 3 मई तक घोषित है। 3 मई को लॉकडाउन का 40वां दिन होगा। ऐसे में घरों में रह रहे लोग बोर हो रहे हैं, लेकिन इसी बीच सर्च इंजन गूगल ने एक खास डूडल बनाया है, जिसमें आप कोडिंग गेम खेल सकते हैं।

गूगल अक्सर खास मौकों पर डूडल बनाता है, लेकिन वर्तमान में चल रहे लॉकडाउन में गूगल ने अपनी पुरानी डूडल सीरीज को लॉंच किया है। आपको बता दें कि गूगल अपनी कोडिंग गेम सीरीज लाया है, ताकि यूजर्स लॉकडाउन के समय घर में बोर ना हों। गूगल के इस गेम सीरीज में कई खास गेम्स यूजर्स के लिए हैं।

India Tv

पिछले दिनों कई गेम गूगल लेकर आ चुका है। सोमवार के गेम में एक खरगोश दिया गया था। और इस खरगोश को अपना सबसे प्यारा खाना गाजर इकट्ठा करना है। इस गेम को खेलने के लिए कोई खास तकनीक या प्रतिभा की जरूरत नहीं है, बल्कि इस गेम को नॉन प्रोग्रामर्स भी बहुत ही आसानी से खेल सकते हैं। गेम में दिए गए खरगोश को प्लेयर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

साल 2017 में आया था गूगल का पहला कोडिंग गेम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने सबसे पहले 2017 में कोडिंग गेम पेश किया था। साल 2017 में गूगल किड्स कोडिंग के 50 साल पूरे हुए थे, इसलिए इस साल में कोडिंग गेम लॉन्च किया गया था। अब लॉकडाउन के दौरान इसे फिर से पेश किया गया है। गूगल का मानना है कि अगर आप लॉकडाउन में घर में उदास या उबाऊ महसूस कर रहे हैं, तो इसे ट्राइ कर सकते हैं। ये काफी इंट्रेस्टिंग है।

आपकी बोरियत को दूर कर देगा ये कोडिंग गेम

गूगल डूडल के इस खास गेम को गूगल डूडल टीम, गूगल ब्लॉकली टीम व MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) के स्क्रैच टीम ने पेश किया है। गूगल डूडल का ये गेम आपकी बोरियत तो दूर करेगा ही, साथ ही साथ इस गेम से काफी सारी जानकारी भी आप हासिल कर सकते हैं।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago