टेक्नोलॉजी

कोरोना: Google ने यूजर्स को दिया बड़ा गिफ्ट, आप भी Free में उठा सकते हैं लाभ

Google Meet Premium Video Calling: दुनिया भर में इस समय ऑनलाइन कामकाज चल रहे हैं, ऐसे में पिछले दिनों से ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Zoom की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई। इसको देखते हुए Google ने भी अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म Meet को सभी लोगों के लिए फ्री करने का प्लान बना लिया।

मई से होगा फ्री – Google Meet Premium Video Calling

अब google meet सभी के लिए फ्री हो गया है। अब कोई भी google meet में फ्री एकाउंट बना सकता है। फ्री एकाउंट की शुरूआत मई से होगी। आपको बता दें कि पहले google meet का यूज करने के लिए चार्ज लगता था, लेकिन अब google ने कहा है कि हम Google Meet को दुनिया भर के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए फ्री करने जा रहे हैं।

The Financial Express

दरअसल, पहले आप Google के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म Google Meet का यूज तभी कर सकते थे, जब आपके पास गूगल बिजनेस या गूगल एजुकेशन का एकाउंट हो, लेकिन अब Google Meet को आम यूजर्स भी अपने गूगल एकाउंट से साइन इन कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह वेब, एंड्रायड और आईफोन तीनों के लिए फ्री होगा।

एक साथ 100 लोग होंगे एड

Google Meet के जरिए एक साथ 100 लोग वीडियो कॉल में जुड़ सकते हैं। कोरोना वैश्विक महामारी की वजह से दुनिया भर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में घर से काम करने का चलन बढ़ा है। और घर से काम करते हुए लोग एक दूसरे से वीडियो कॉलिंग के जरिए जुड़ रहे हैं।

अपने आधिकारिक ब्लॉग में गूगल ने कहा है कि मई के शुरूआत से ही गूगल एकाउंट के जरिए Google Meet पर साइन अप कर सकते हैं। साथ ही गूगल ने कहा कि, Google Meet में ज्यादातर वही सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो एजुकेशन और बिजनेस एकाउंट वालों को मिलते हैं। इनमें सिंपल शेड्यूलिंग, रियल टाइम कैप्शन्स, स्क्रीन शेयरिंग और लेआउट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़े:

हमेशा के लिए होगा फ्री

दिलचस्प बात ये है कि, Google Meet सभी यूजर्स के लिए फ्री होने वाला है और यह हमेशा के लिए फ्री होगा। Google Meet प्रोडक्ट के डायरेक्टर ने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरूरी सेवा के अंतर्गत आ चुका है। इसलिए अब Google Meet, जीमेल जैसे ही हमेशा के लिए फ्री में चलेगा।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago