टेक्नोलॉजी

यूट्यूब ने जारी किया ‘न्यू टू यू’ फीचर, अब कुछ नया और अलग देख सकेंगे आप

New To You – YouTube New Feature: यूट्यूब ने अब एक कदम और आगे बढाते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर ‘न्यू टू यू’ टैब को जारी किया है। पिछले काफी समय से कंपनी इसकी टेस्टिंग भी कर रही थी। यूट्यूब यूजर्स को अब इस नए फीचर की वजह से कई सारे फायदे मिलने वाले हैं। अब इससे उनके वीडियो देखने का मजा भी दोगुना हो जाएगा। इस नए टैब को यूट्यूब के होमपेज पर ही उपलब्ध कराया गया है। जिसे मोबाइल, डेस्कटॉप और TV डिवाइसेज पर देखा जा सकता है।

व्यक्तिगत तौर पर करेगा आपके लिए काम

आमतौर पर यू ट्यूब आपके लिए संबंधित वीडियो खुद ही आपके सामने पेश करता रहता है। लेकिन इस नए फीचर में ऐसा नहीं होगा। इसमें यूजर्स नए यूट्यूब के नए वीडियो मेकर्स और उनके वीडियोज की अपने रूचि के अनुसार खोज कर सकेंगे। ये यूट्यूब के सुझाये गए वीडियोज से पूरी तरह अलग होगा. ‘न्यू टू यू’ फीचर आपके लिए व्यक्तिगत तौर पर काम करेगा। इसमें कोशिश यह होगी कि आपके सामने कुछ ऐसा जाए, जिसमें आपकी रूचि हो मगर ये वीडियो उनसे बिल्कुल अलग हो जिन्हें आप आमतौर पर देखना पसंद करते हैं।

यूट्यूब अकाउंट से लॉग इन करना है जरूरी

यू ट्यूब के इस नए न्यू टू यू फीचर को देखने के लिए आपको अपने अकाउंट से साइन इन करना जरूरी है। अगर आप मोबाइल में इसे देख रहे हैं तो आपको ये टैब यूट्यूब होमपेज को रिफ्रेश करने के बाद दिखाई देगा। वीडियोज स्क्रोल करने के वक्त भी ये आपको नजर आ सकता है। चूंकि ये फीचर व्यक्तिगत है इसलिए जरूरी नहीं है कि ये हमेशा आपको उपलब्ध हो।

यह भी पढ़े- दीवाली से पहले नॉइज ने लॉन्च किया अपना नया ईयरफोन, 25 घण्टे का बैटरी बैकअप

नए वीडियो मेकर्स को होगा फायदा

यूट्यूब के इस नए फीचर से दर्शकों को कितना फायदा होगा वो तो पता नहीं लेकिन वीडियो पोस्ट करने वालों को नए दर्शकों तक पहुंचने में जरूर मदद मिलेगी। हालांकि दर्शकों को भी इससे कुछ नया और अलग खोजने में काफी मदद मिलेगी। माना जा रहा है कि यूट्यूब ने अपना ये नया फीचर TikTok के पॉपुलर ‘For You’ पेज से प्रेरित होकर बनाया है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago