Alternative App of TIKTOK: चीनी ऐप टिकटॉक पर बैन लगने के बाद से टिकटॉक इस्तेमाल करने वाले लोगों के जीवन में एक खालीपन सा आ गया है। इस वीडियो कंटेंट प्लेटफार्म पर लाखों ऐसे यूजर हैं जो टिकटॉक (TIKTOK) पर अपने वीडियो अपलोड करके लोगों का मनोरंजन कर पैसे कमाते थे। लेकिन अचानक से इस ऐप पर बैन लग जाने के बाद से जहाँ लोगों को अब मनोरंजन की कमी खल रही है तो वहीं टिकटॉकर्स से उनका रोजगार भी छीन गया है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि भारत में भी ऐसे ऐप हैं जिनपर पर वीडियो कंटेंट बना सकते हैं या देख सकते हैं। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे ही स्वदेशी ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आपको टिकटॉक (Alternative App of TIKTOK) की कमी महसूस नहीं होगी।
स्वदेशी वीडियो कंटेंट ऐप की लिस्ट में पहले नंबर पर है रोपोसो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस ऐप में वीडियो बनाने के लिए आपको टिकटॉक की तरह ही फीचर्स मिलते हैं। इस वीडियो कंटेंट प्लेटफार्म पर भी आप विभिन्न फिल्टर्स, इफ़ेक्ट, स्लो मोशन, पोट्रेट और टाइम लैप्स आदि फीचर्स के साथ टिकटॉक की तरह ही वीडियो बना सकते हैं। गैजेट 360 की एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक रोपोसो को भारत में पचास लाख से भी ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह स्वदेशी ऐप नौ विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध हैं। (Alternative App of TIKTOK) रोपोसो को आप हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, बंगाली, तमिल, कन्नड़ और तेलगु भाषा में डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि, इंडिया में टिकटॉक (TIKTOK) बैन होने के बाद से ही चिंगारी वीडियो कंटेंट ऐप के चर्चे होने लगे थे। इंडिया में बने इस ऐप में भी आपको टिकटॉक जैसे ही फीचर्स मिलते हैं। चिंगारी नाम के इस वीडियो कंटेंट ऐप को गूगल प्लेस्टोर पर 4.1 रेटिंग मिली है। जानकारी हो कि, टिकटॉक बैन होने के बाद से इस ऐप के डाउनलोड रेट काफी ज्यादा बढ़ गई है। बता दें कि, इस चिंगारी ऐप को अब तक दस मिलियन से भी ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। गौरतलब है कि, इस ऐप को साल 2018 में ही इंडिया में लॉन्च किया था। फिलहाल यह ऐप दस विभिन्न भाषाओं में मौजूद है। इस ऐप की ख़ासियत यह है कि, यहाँ आप फनी वीडियो देखने के साथ ही ट्रेंडिंग न्यूज़ भी देख सकते हैं और गेम भी खेल सकते हैं।
बता दें कि, शार्ट वीडियो बनाने वाले ऐप की केटेगरी में अब जल्द ज़ी5 भी शामिल होने जा रहा है। सूत्रों की माने तो 15 जुलाई से पहले ही जी5 हीपी नाम का एक वीडियो कंटेंट ऐप लॉन्च करने जा रहा है जिसके फीचर टिकटॉक (TIKTOK) जैसे होंगें लेकिन इसके इस्तेमाल करने का तरीका थोड़ा अलग होगा। जी की तरफ से दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि, इस ऐप को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बनाया जा रहा है। इस ऐप को बनाने का मकसद भारतीय लोगों को रोजगार प्रदान करना है। हीपी ऐप को इस्तेमाल करने से पहले यूज़र को अपने नाम और संबंधित जरूरी जानकारी देनी होगी।
मोदी जी के प्रसिद्ध संबोधन मित्रों के आधार पर अब मित्रों नाम का एक ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप भी टिकटॉक (TIKTOK) को भारत में टक्कर देने के लिए बनाया गया था लेकिन शुरुआत में उसे इतनी लोकप्रियता नहीं मिली। हालाँकि टिकटॉक बैन होने के बाद से इस ऐप को इंडिया में गूगल प्ले स्टोर पर एक करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। बता दें कि, कुछ नियमों के उल्लंघन की वजह से इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से कुछ समय के लिए हटा भी दिया गया था लेकिन बाद में उन कमियों को दूर करने के बाद फिर से उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार के साथ ही दस मिलियन डाउनलोड भी प्राप्त है।
यह भी पढ़े
इसके अलावा स्वदेशी ऐप की लिस्ट में शेयर चैट और बोलो इंडिया का नाम भी शामिल हैं। ये दोनों ऐप भी टिकटॉक की तरह (Alternative Apps of TIKTOK) ही काम करते हैं और इनमें आपको विशेष रूप से ब्यूटी फीचर्स के साथ ही वीडियो को अपलोड करने के भी आसान फीचर्स प्राप्त होंगे।
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…
Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…
Most 200 Runs Conceded by IPL Team In Hindi: इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL…