टेक्नोलॉजी

पेटीएम यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, घर बैठे कमा सकते हैं 5 हजार रुपए

Vodafone Idea Tie Up Wth Paytm: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन और आईडिया ने पेटीएम के साथ ‘रिचार्च साथी’ नामक एक कार्यक्रम की शुरूआत की है। प्रीपेड यूजर्स के लिए ये एक नया प्रोग्राम है। माना जा रहा है कि इस नए कार्यक्रम से व्यापारियों के साथ साथ ग्राहक भी पैसा कमा सकते हैं। कंपनी ये मान रही है कि रिचार्ज साथी कार्यक्रम से हर महीने एक्सट्रा अर्निंग की जा सकती है। ये अर्निंग 5 हजार रूपए तक भी हो सकती है।

रिचार्ज साथी कार्यक्रम में कोई भी पेटीएम ग्राहक व्यापारी बन सकता है। अगर आप पेटीएम के ग्राहक हैं तो आप वोडाफोन आईडिया नंबर में रिचार्ज कर सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। यह सभी पेटीएम ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है।

कैसे उठाए रिचार्ज साथी का लाभ?

economictimes

इस कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए सभी रिचार्ज पेटीएम एप से करना होगा। पेटीएम ऐप में स्टे एट होम एसेंशियल वर्ग के भीतर प्रीपेड या पोस्टपैड रिचार्ज में रिचार्ज हमेशा सुरक्षित तरीके से करना आवश्यक है।

वोडाफोन और आईडिया का रिचार्ज साथी प्रोग्राम सभी लोगों के लिए है। इस प्रोग्राम के तहत किसी भी इंसान या व्यापारियों को ज्यादा पैसा कमाने का मौका होगा। मोबाइल में पेटीएम एप डाउनलोड कर, उसमें अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के बाद आप किसी भी वोडा आईडिया नंबर में रिचार्ज कर पैसे कमा सकते हैं।

5000 रुपये तक कमा सकते हैं आप

यूजर्स अगर कई बार रिचार्ज करेंगे तो उन्हें कैशबैक भी मिल सकता है। कंपनी ने बताया है कि रिचार्ज साथी प्रोग्राम के अंतर्गत किसी इंसान या किसी व्यापारी को हर महीने 5000 रूपए तक का लाभ हो सकता है।

कौन-कौन उठा सकता है इसका लाभ?

अब आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा कि आखिर इसका लाभ कौन कौन उठा सकता है? तो बता दें कि फार्मासिस्ट, मिल्क बूथ ऑपरेटर और न्यूजपेपर वेंडर से लेकर सब इसका लाभ उठा सकते हैं। बस शर्त यही है कि आपके पास पेटीएम होना चाहिए और फिर आपका इस लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago