Shri Krishna: जैसा कि आप सभी जानते हैं, लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर पुराने कई सीरियलों का प्रसारण इस समय किया जा रहा हैं। इनमें से सबसे प्रमुख है रामायण और महाभारत। लेकिन जल्द ही दूरदर्शन अब एक और मशहूर धार्मिक सीरियल का प्रसारण करने जा रहा है जो यकीनन ही आप सभी का पसंदीदा होगा। आजकल टीआरपी में नंबर वन पर दूरदर्शन आ रहा है। इसकी मुख्य वजह रही है दूरदर्शन पर शक्तिमान, देख भाई देख, चाणक्य आदि सीरियलों की वापसी।
![shri krishna return on dd national channel](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/04/shri-krishna-return-on-dd-national-channel.jpg)
सूत्रों की माने तो अब अगला जिस शो का प्रसारण होने जा रहा है उसके बाद दूरदर्शन टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है। तो देर किस बात की आइये आपको बताते हैं एक बार फिर से किस शो की होने जा रही है वापसी।
जल्द होने जा रही है रामानंद सागर के इस मशहूर शो की वापसी – Shri Krishna
जी हाँ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि , दूरदर्शन पर जिस नए शो का प्रसारण जल्द होने जा रहा है, वो भी रामानंद सागर द्वारा ही बनाई गई है। दूरदर्शन पर जिस पुराने शो का फिर से प्रसारण होने जा रहा है वो असल में “श्री कृष्णा” है। रामायण और महाभारत को एक बार फिर से दर्शकों का ढेरों प्यार मिलने के बाद श्री कृष्णा के प्रसारण को लेकर भी दर्शक काफी उत्सुक हैं। बता दें कि, 1993 में इस शो का प्रसारण पहली बार डीडी मेट्रो पर किया गया था और बाद में इसे 1995 में एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया। उस समय भी इस शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए सूचना एवं प्रसारण विभाग द्वारा ये महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। पहले केवल रामायण के प्रसारण की बात कही गई थी लेकिन दर्शकों के मांग पर धीरे-धीरे सभी मशहूर शो को टेलीकास्ट किया जाने लगा।
प्रसार भारती द्वारा दी गई ये महत्वपूर्ण जानकारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दूरदर्शन पर जल्द ही श्री कृष्ण के शुरू होने की बात खुद प्रसार भारती ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की है। आपको बता दें कि, इस ट्वीट में विशेष रूप से श्री कृष्णा का प्रोमो चलाया गया है। इस प्रोमो में साफ़ तौर से बताया गया है कि, जल्द ही श्री कृष्णा का प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। अब इस शो का टेलीकास्ट कब से शुरू होगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि, 25 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन और उसके बाद इसके बढ़ जाने से सभी लोग अपने अपने घरों में ऐसे में दर्शकों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर पुराने शो की वापसी करवाई गई।
यह भी पढ़े लौट आया 90 का दौर! लांच हुआ ‘डीडी रेट्रो’ चैनल, देखने को मिलेंगे कई मशहूर शो