ज़रा हटके

कोविड सेंटर में मरीजों ने डॉक्टर्स के साथ किया गरबा, वीडियो देख आप भी कहेंगे – वाह क्या बात है

कोरोनावायरस में जहां एक तरफ पूरे विश्व के लोग इससे त्रस्त नज़र आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई के कोविड-19(Covid-19) की एक वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। मुंबई में बने कोविड-19 सेंटर्स की वीडियो वायरल हो रही है जहां आराम करने वाले मरीजों ने डॉक्टर्स के साथ गरबा(Patients Perform Garba) किया है। महामारी के दौर में मरीजों और डॉक्टरों की ये वीडियो उन करोड़ों लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो इस खतरनाक बीमारी का शिकार हो चुके हैं।

फिल्मी गाने पर किया गरबा

वायरल हुए वीडियो में से एक में यह देखा गया कि मरीज ने पीपीई किट पहनकर सेंटर्स में मौजूद मेडिकल स्टॉफ के साथ कोविड-19 महिला वार्ड की कई मरीज मास्क लगाकर एक फिल्मी गाने पर गरबा(Patients Perform Garba) करते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में कुछ पुरुष मरीज ‘नर्सिंग स्टेशन 15′ में पीपीई किट पहने डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के साथ गरबा करते नज़र आए। सोशल मीडिया(Social Media) पर कुछ पोस्ट के मुताबिक ये वीडियो गोरेगांव का है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने पीटीआई से कहा कि – ‘गरबा प्रस्तुति वाला एक वीडियो बीएमसी के कोविड-19 केंद्र का है लेकिन केंद्र के डीन ने उन्हें बताया है कि उन्होंने इसका आयोजन नहीं किया था। चहल ने कहा कि केंद्र के डीन ने उन्हें यह भी बताया कि मरीज स्वास्थ्यकर्मियों के साथ खुद ही जश्न मना रहे थे और वे प्रसन्न एवं अच्छा महसूस कर रहे थे।’

मुंबई है कोरोना हब

उन्होंने डीन के हवाले से कहा, ”ऐसा करने में खुशी मिलने की वजह से केंद्र के डॉक्टरों ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी।” मुंबई, देश में कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित शहरों में से एक है और अभी तक यहां संक्रमण के करीब 2.43 लाख मामले आ चुके हैं तथा 9,700 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

यह भी पढ़े

आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से अपील की थी कि वे महामारी के दौरान नवरात्रि और दशहरा का पर्व सादगी से ध्यानपूर्वक मनाएं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago