ज़रा हटके

दुनिया के कुछ ख़ास भूतिया जगहों में से एक है कोलकाता का घोस्ट लाइट

Aleya Ghost Lights West Bengal Story In Hindi: दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जिनको हॉन्टेड प्लेस मानकर लोगों ने वहां जाना छोड़ दिया है। ऐसी ही एक जगह है कोलकाता का घोस्ट लाइट, भारत में भूत प्रेतों की बात जब भी होती है तो बंगाल का नाम जरूर लिया जाता है। बंगाल को शुरुआत से ही जादू टोना और विभिन्न प्रकार के काला जादू वाले चीजों के लिए मशहूर माना गया है

इनमें से कुछ को लोगों का अंधविश्वास माना जाता है लेकिन कुछ वास्तव में सच भी होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको वेस्ट बंगाल की एक ऐसी ही भूतिया जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। इस जगह को बेहद भूतिया माना जाता है, रात में तो दूर दिन में भी यहाँ जाने से लोग घबराते हैं। आइये आपको बताते हैं आखिर कौन सी है ये जगह जिसे कोलकाता का सबसे भूतिया जगहों में से एक माना जाता है।

आखिर क्या है कोलकाता के घोस्ट लाइट की कहानी(Aleya Ghost Lights West Bengal Story In Hindi)

असल में घोस्ट लाइट किसी जगह का नाम नहीं है बल्कि कोलकाता में एक जगह है जहाँ पर रात के समय एक सफ़ेद धुँधली लाइट दिखाई देती है। कोलकाता में रहने वाले मछुवारों का ऐसा कहना है कि, उन्हें रात के वक़्त जंगल में एक अजीब सी रोशनी दिखाई देती है। इस रोशनी का क्या राज है इसके बारे में आजतक कोई भी जान नहीं पाया है। यहाँ तक की वैज्ञानिकों की टीम को भी इस बारे में मालूम नहीं चल पाया है कि, आखिर ये रोशनी कहाँ से और क्यों आती है इसकी जानकारी लोगों को अभी तक नहीं मिल पाई है।

कोलकाता में हॉन्टेड जगहों की बात करें तो, पार्क स्ट्रीट, मैदान का इलाका और नेशनल लाइब्रेरी आदि कुछ ऐसी जगहें हैं जिसे लोग भूतिया मानते हैं और वहां जाने से बचते हैं। भूत प्रेत एक ऐसा टॉपिक है जिसपर कुछ लोगों को विश्वास होता है, तो वहीं कुछ लोगों को नहीं होता है। लोगों में इस तरह की मानसिकता सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी ऐसी बहुत सी जगहें हैं जिनकों हॉन्टेड माना जाता है और लोग वहां जाने से डरते हैं।

बंगाल में किस जगह देखा जाता है घोस्ट लाइट

आपको बता दें कि, बंगाल में लोगों को घोस्ट लाइट सुंदरवन के जंगल में देखने को मिलता है। सुंदरवन को भारत का एक धरोहर माना जाता है, जिसका आधा हिस्सा भारत के बंगाल में है और आधा बांग्लादेश में। चारों तरफ घने जंगल और नदी से घिरा हुआ सुंदरवन बहुत सी चीजों के लिए मशहूर है। इसमें से एक घोस्ट लाइट भी है, जी हाँ जिस घोस्ट लाइट की हम बात कर रहे हैं वो असल में सुंदरवन के जंगलों और आसपास के नदी में लोगों को दिखाई देता है। इस क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए आने वाले मछुवारों का ऐसा कहना है कि, उन्हें रात के समय जंगल के बीचों बीच एक अजीब सी रोशनी दिखाई देती है जो कुछ देर बाद खुद बा खुद गायब हो जाती है।

यह भी पढ़े

इस विषय में जब वैज्ञानिकों ने रिसर्च करना शुरू किया तो उन्होनें पाया की अक्सर दलदली जगहों पर इस तरह की रोशनी देखी जा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुंदरवन का पूरा इलाका दलदला है। यहाँ जाना ही काफी मुश्किल है लेकिन इसके वाबजूद भी विशेष रूप से मछुवारे मछली मारने के लिए इस जगह पर जाते ही हैं। इस इलाके में जाने वाले मछुवारों का ऐसा मानना है कि, सुंदरवन इलाके में जिस जगह उन्हें ये लाइट दिखाई देती हैं वहां मछुवारों की आत्मा आती है। उनका कहना है कि, अक्सर मछुवारे इस रोशनी का पीछा करते हुए अपना रास्ता भटक जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। कुछ लोगों का इस बारे में ऐसा भी माना है कि, घोस्ट लाइट अक्सर मछुवारों को समुंद्र में रास्ता भी दिखाती है और मछली पकड़ने में उनकी मदद भी करती है।

हालाँकि अब इसकी वास्तविक सच्चाई क्या है इस बारे में जानकारी प्राप्त नहीं है। किसी भी तरह से लोगों को अभी तक घोस्ट लाइट के पीछे की असली वजह मालूम नहीं चल पाई है। कुछ लोग इसे भूत प्रेत से जोड़ कर देखते हैं तो, वैज्ञानिक इसे दलदली इलाकों से निकलने वाले एक ख़ास रोशनी मानते हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago