dailyentxpress
Karachi Groom Third Marriage: कोई इंसान एक शादी कर ले और इसी शादी को वह अच्छी तरह से निभा दे तो इसकी वह बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। शादी के बाद का रिश्ता आसान नहीं होता, क्योंकि इसके बाद जिंदगी में बहुत सी जिम्मेदारियां आती हैं, जिन्हे निभाना पड़ता है। जिम्मेदारियों को निभाने के लिए भी हर तरह से बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। तब जाकर एक शादी सफल हो पाती है, लेकिन कराची में एक ऐसा मामला सामने आया है, (Karachi Groom Third Marriage) जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
जिस इंसान के बारे में खबर सामने आई है, उसने एक नहीं दो शादियां कर रखी थीं। इतना होने के बावजूद वह तीसरी शादी करने के लिए जा रहा था। जी हां, इसने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। घोड़ी पर सवार होकर वह तीसरी दुल्हन लाने के लिए निकल पड़ा था। इसी बीच इसकी खबर उसकी पहली पत्नी को हो गई। जैसे ही उसे यह पता चला वह उसकी शादी में पहुंच गई। वहां पहुंचने के बाद जो हुआ वह इस वक्त चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है।
अपनी पति की शादी में पहुंची इस महिला ने वहां आरोप लगाया कि वह उसकी जिंदगी के साथ खेल रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने उसे बहुत बड़ा धोखा दिया है। साथ ही उसने कहा कि वह अब किसी और लड़की की जिंदगी बर्बाद नहीं होने देना चाहती है। उस लड़की को वह बचाना चाहती है। इसलिए वह वहां पहुंची है। शादी में पहुंचने के बाद इस महिला ने यहां जमकर तोड़फोड़ मचानी शुरू कर दी। उसने कहा कि यह निकाह वह किसी भी हालत में नहीं होने देगी। उस लड़की की जिंदगी वह बर्बाद नहीं होने देगी। इसलिए वह यहां आई है। इस महिला ने यहां केवल तोड़फोड़ ही नहीं की, बल्कि अपने शौहर की जमकर धुनाई भी कर दी।
यह घटना पाकिस्तान के कराची के उत्तरी निजामाबाद इलाके में घटी है। वहां की मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अपनी पत्नी की पिटाई के बाद दूल्हा बुरी तरीके से घायल हो गया है। ऐसे में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूल्हे के भी हवाले से यह खबर मीडिया में प्रकाशित की गई है कि वह अपनी पत्नी से बहुत परेशान चल रहा था। उसने कहा है कि उसकी पत्नी उसे बहुत प्रताड़ित कर रही थी। इससे उसकी जिंदगी नरक हो गई थी। इसलिए उसने अगली शादी करने का फैसला लिया। साथ ही दूल्हे के हवाले से यह भी बताया गया है कि वह अपनी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने जा रहा है।
दूल्हे की पहली पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने चुपके से 2018 में दूसरी शादी भी कर ली थी। इसके बारे में उसने उसे बताया नहीं था। फिर भी उसे बाद में इसका पता चल गया था। उसने यह भी बताया कि उसका पति अब तीसरी शादी करने के लिए जा रहा था, लेकिन उसे इस बात की खबर मिल गई। ऐसे में वह इसे रोकने के लिए पहुंच गई, ताकि किसी और लड़की की जिंदगी वह बर्बाद न कर सके। वैसे, सोशल मीडिया पर यह घटना इस वक्त खूब वायरल हो रही है और बड़ी संख्या में यूजर्स इसके बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। तरह-तरह से इस पर वे अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…