ज़रा हटके

देखें वीडियो : आश्चर्यचकित कर देने वाला जादू , अचानक हवा में बैठ गया शख्स

Man Sit on Air After Seen Magic Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जादू का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग जादू की ट्रिक को बड़ी आसानी के साथ पकड़ भी लेते हैं। इस बार पूर्व स्टार बास्केटबॉल प्लेयर रेक्स चैपमैन ने जादू का वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस जादू में एक शख्स अचानक हवा में बैठ गया है, और आस-पास खड़े लोग देखकर आश्चर्यचकित हो गए। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर शख्स बिना किसी सहारे के हवा में कैसे बैठ सकता है।

साइकलसवार व्यक्ति अचानक यह अदभुत नजारा देखकर रुक गया और हैरानी से उसकी तरफ देखने लगा।

जो वीडियो वायरल हुई है उसमें देखा जा सकता है कि शख्स स्ट्रीट पर आता है और हाथ में डंडा पकड़कर हवा में बैठ जाता है। जिसे देखकर लोग उसके आस-पास खड़े हो जाते हैं, लोग उसका वीडियो बनाने लगते हैं कुछ मिनट तक हवा में बैठने के बाद वो जमीन पर वापस आता है और नीचे बैठ जाता है।

इस वीडियो को रेक्स चैपमैन ने 14 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसके अब तक 14 लाख से ज्यादा व्यूज इकट्ठा हो चुके हैं। साथ ही 26 हजार से ज्यादा लाइक्स और 6 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स और कमेंट्स भी आ चुके हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जादू के लिए आओ- अंत तक देखें, कैसे एक आदमी के होश उड़ गए देखकर।’

लोगों ने वीडियो देखते ही शख्स की जादू की ट्रिक बड़ी आसानी के साथ पकड़ ली। एक यूजर ने फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि कैसे शख्स आराम से हवा में बैठ सकता है, इसका पता आमतौर पर देखने वाले को नहीं लगता है।

एक अन्य यूजर ने इस पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शख्स इस तरह बैठने की तैयारी कर रहा है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago