ज़रा हटके

दुल्हन को लेकर बेरोजगार डॉक्टर ने की ऐसी डिमांड कि वायरल हो गया इश्तेहार

हर कोई अपने होने वाले जीवनसाथी को लेकर ढेरों सपने संजोता है। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसे ऐसा जीवनसाथी मिले जिसके साथ पूरी जिंदगी वह प्यार और भरोसे के साथ बिता सके। होने वाले जीवनसाथी में कौन-से गुण होने चाहिए, उसका व्यवहार कैसा होना चाहिए, रूप और रंग उसका कैसा होना चाहिए, इस सभी को लेकर सभी के मन में अपनी-अपनी उम्मीदें जरूर होती हैं। यही वजह है कि शादी के लिए जब लोग अखबारों में विज्ञापन देते हैं या मेट्रीमोनियल साइट्स (Matrimonial Site) पर डिटेल्स देते हैं तो यहां वे अपने बारे में तो जानकारी देते ही हैं, साथ में इसका भी जिक्र जरूर करते हैं कि अपने होने वाले जीवनसाथी में वे किन-किन चीजों की उम्मीद कर रहे हैं।

बना चर्चा का विषय

इन दिनों सोशल मीडिया में शादी के लिए दिया गया एक इसी तरह का मेट्रीमोनियल (Matrimonial Site) विज्ञापन चर्चा का विषय बन गया है। इस विज्ञापन में लड़के ने बातें ही कुछ ऐसी लिखी हैं कि इसे देखने वाले खुद को इस पर प्रतिक्रिया देने से रोक ही नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल होते हुए भी देखा जा रहा है।

कौन है ये युवक?

जिस युवक ने अखबार में अपनी शादी को लेकर इश्तेहार दिया है, उसने अपनी पत्नी में होने वाली खूबियों के बारे में काफी विस्तार से बताया है। जिस युवक ने यह विज्ञापन दिया है, उसका नाम इसके मुताबिक अभिनव है और उसने अपनी उम्र इस विज्ञापन में 31 साल की बताई है। इसमें इसने लिखा है कि उसे जो लड़की चाहिए वह ब्राह्मण होनी चाहिए। साथ ही उसका गोरे रंग का होना और सुंदर होना भी जरूरी है। इसके अलावा लड़की को वफादार होना चाहिए, जिस पर वह भरोसा कर सके।

यह भी पढ़े

देशभक्त हो लड़की

अभिनव ने लिखा है कि यह लड़की उसकी देखभाल करने वाली होनी चाहिए। साथ में उसका अमीर होना भी जरूरी है। वह ताकतवर तो होनी ही चाहिए, साथ में वह काम करने वाली भी होनी चाहिए। इसके अलावा भी अभिनव ने अपनी होने वाली जीवनसाथी में कुछ ऐसी चीजें भी होने की बात लिखी है कि देखने और पढ़ने वाले हैरान हैं। अभिनव ने लिखा है कि लड़की पक्की देशभक्त होनी चाहिए। साथ ही भारत की सैन्य क्षमता के साथ खेल की क्षमता को भी बढ़ाने में उसकी रुचि होनी चाहिए।

बच्चों की परवरिश करने वाली

इस विज्ञापन में अभिवन ने अपने बारे में बताया है कि उसने बीडीएस किया हुआ है और इस वक्त कोई काम नहीं कर रहा। लड़की को लेकर उसने यह भी लिखा है कि वह आशावादी होनी चाहिए और बच्चों की परवरिश करना भी उसे आना चाहिए। लड़की का विनम्र होना भी अभिनव के हिसाब से जरूरी है। एक लड़की में इतनी सारी खूबियां होने की इच्छा जताने वाले इस विज्ञापन को देखकर हर कोई दंग है।

सोशल मीडिया यूजर्स ले रहे मजे

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई गुस्सा दिखा रहा है तो कोई इसे फेक भी करार दे रहा है। किसी ने लिखा है कि इतने सारे गुण एक लड़की में तो नहीं मिलने वाले। इसके लिए तो कई लड़कियों से शादी करनी पड़ेगी। कुछ ने लिखा है कि शादी से पहले तो बच्चों की परवरिश का अनुभव हो नहीं सकता। क्या यह युवक चाहता है कि वह ऐसी महिला से शादी करे, जिसके पहले से ही बच्चे हैं। कुछ ने तो उसे अपनी परछाई से भी शादी करने की सलाह दे दी है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago