Featured

भूरी ने कपिल शर्मा से की चंदू की शिकायत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ‘कप्पू’ का मजेदार जवाब

जाने माने कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’(The Kapil Sharma) में वैसे तो कपिल शर्मा की अदाकारी का कोई जवाब नहीं लेकिन ऐसा कहना की कपिल शर्मा की वजह से ही यह शो सुपरहिट है, यह शो में काम कर रहे अन्य कलाकारों के साथ नाइंसाफी होगी। क्योंकि इस शो से जुड़ा हर एक कलाकार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। यही नहीं कपिल शर्मा शो(The Kapil Sharma Show) की पूरी टीम की वजह से आज यह शो लोगों का सबसे ज्यादा पसंदीदा बन चुका है। शो को कलाकार जहां लोगों को हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ते, तो वहीं मौका पड़ने पर वह अपने ही साथी की टांग भी खींचते हैं।

सुमोना ने सोशल मीडिया पर की शिकायत

दरअसल शो में भूरी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती(Sumona Chakravarti) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के जरिए उन्होंने चंदू की शिकायत की है। जिसके बाद कपिल शर्मा(Kapil Sharma) ने भी इस तस्वीर पर मजेदार जवाब दिया है। दरअसल सुमोना चक्रवर्ती(Sumona Chakravarti) ने शो के सेट से ही एक तस्वीर सोशल मीडिया(Social Media) पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, ‘भूरी: यह चंदू मुझ पर लाइन मार रहा है। कप्पू: क्या? मैंने तो उसको कपड़ा मारने को कहा था।’

Image Source – Msn.com

सुमोना चक्रवर्ती(Sumona Chakravarti) और कपिल शर्मा(Kapil Sharma) की यह तस्वीर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस भी इसे जमकर लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर मजे भी ले रहे हैं। यह फोटो और कैप्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े

आपको बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती(Sumona Chakravarti) कपिल शर्मा शो(The Kapil Sharma Show) का अहम हिस्सा हैं और कपिल शर्मा और भूरी की जोड़ी ऑनस्क्रीन काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी है। लोगों को दोनों की केमिस्ट्री देखने में भी काफी मजा आता है। यही नहीं सुमोना चक्रवर्ती इस शो से शुरुआत से ही जुड़ी हुई हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago