बॉलीवुड

एवरग्रीन रेखा की मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरों ने मचाई धूम, देखें तस्वीरें

Evergreen Actress Rekha Modelling Photos Of 1991: बॉलीवुड जगत में अपनी अदायगी और खूबसूरती का लोहा मनवा चुकी एवरग्रीन रेखा का आज भी खूबसूरती के मामले में जवाब नहीं। आज भी उनके आगे नई से नई अभिनेत्रियाँ फ़ीकी लगती हैं। रेखा एक लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, यहाँ तक कि वे सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं, लेकिन इससे उनकी पॉप्यूलेरिटी में कोई कमी नहीं आई है। सोशल मीडिया पर उनके ढेरों फैन पेज हैं, जो उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में एक फैन पेज ने रेखा के मॉडलिंग के दिनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जो देखते ही देखते इन्टरनेट पर छा गईं। जी हाँ! रेखा एक शानदार अभिनेत्री के साथ ही एक गॉरजियस मॉडल भी रह चुकी हैं।

देखें तस्वीरें(Evergreen Actress Rekha Modelling Photos Of 1991)

अपने ज़माने में रेखा, अपनी फिल्मों के अलावा अपने बोल्ड फोटोशूट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहा करती थीं। रेखा ने सन 1958 से, एक बाल कलाकार के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अपने लगभग 50 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 180 से ज्यादा फिल्में कीं, जिनमें कुछ बी-ग्रेड फिल्में भी शामिल हैं।

लोग रेखा के अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के भी कायल हो गए। लेकिन यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि रेखा को फिल्मों से ज्यादा पॉप्युलेरिटी अपने फोटोशूट्स से मिली। सन 1991 में आए एक फोटोशूट की तस्वीरों ने तो रेखा को रातों रात सुपरस्टार बना दिया। रेखा के बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज़ और कॉन्फिडेंस को देख उनके घर के बाहर बड़े बजट की फिल्मों की लाइन लग गई।

इन्हीं दिनों में रेखा ने एक फोटोशूट सिनेब्लिट्ज पत्रिका के कवर फोटो के लिए अभिनेत्री काजोल के साथ भी करवाया था। इस कवर फ़ोटो में सिंगल स्वेटर में साथ में मौजूद रेखा और काजोल की बोल्डनेस ने जैसे सब तरफ हड़कंप मच दिया था। इस तस्वीर में रेखा का ऑफशोल्डर लुक किसी तबाही से कम नहीं था।

अब रेखा ने फिल्मों से दूरी बना ली है। हालांकि वे अक्सर अवार्ड फंक्शन व सोशल इवेंट्स में दिखती रहती हैं। हाल ही में उन्होने कलर्स चैनल के मशहूर रियलिटि शो ‘बिग बॉस-15’ में एक पेड़ ‘विश्व-सुनट्री’ के लिए अपनी मधुर आवाज़ दी है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago