बॉलीवुड

South Indian Movies: साउथ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म का बनेगा रिमेक, राजकुमार राव होंगे हीरो

Rajkummar Rao: बॉलीवुड जगत में अब साउथ की फिल्मों का ट्रेंड सा शुरु हो गया है। फिर चाहे बात सलमान खान (Salman Khan) की बॉडीगार्ड री हो या 350 करोड़ से ऊपर कमाई करने वाली शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह। अभिनय की दुनिया में छोटे से समय में नाम कमाने वाले एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) भी अब एक साउथ फिल्म के रिमेक में नज़र आएंगे।

दरअसल तेलुगू फिल्म ‘हिट’ के हिंदी रीमेक में राजकुमार राव सिल्वर स्क्रीन पर लोगों का मनोरंजन करते नज़र आएंगे। जानकारी के मुताबिक ये एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसका निर्देशन सैलेश कोलानू ने किया था, वही हिंदी रीमेक (Hindi Remake) के डायरेक्ट होंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी होने में समय लगेगा और ये प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल तक ये रिलीज भी हो जाएगी।

Image Source – Mensxp.com

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू और कुलदीप राठौर हैं। ‘हिट’ साउथ की सुपरहिट फिल्म (South Indian Movies) में से एक है और अब उम्मीद है कि इसका हिंदी रीमेक भी नार्थ इंडिया को लोंगे को खूब पसंद आएगा। राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में उनकी हीरोइन कौन होंगी इसके बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है। साउथ की ज्यादातर फिल्मों की तरह यह भी एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी।

यह भी पढ़े

राजकमुार राव द्वारा साइन की गई फिल्में

Image Source – Youthexpress.in

राजकुमार राव के पास इस वक्त कई फिल्में हैं जिनमें ‘लूडो’, ‘रूही-अफजा’ और ‘छलांग’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ‘रूही-अफजा’ में राजकुमार राव की जोड़ीदाक बोनी कपूर और श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर होंगी जिन्होंने 2018 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क से अपने अभिनय की शुरुआत की थी जबकि ‘लूडो’ (Ludo) में राजकुमार राव के साथ अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) लोगों को इंटरटेन करते दिखेंगे। इस फिल्म में फातिमा सना शेख और आदित्य राय कपूर भी एक्टिंग करते नज़र आएंगे!

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago