Image Source - Himalayadainik.com
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा(Rekha) भले ही फिल्मों से दूर हों और हाल में उनका कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी सामने न आया हो लेकिन इन सबके बावजूद उनका नाम सुर्खियों में बना ही रहता है। यही नहीं ढलती उम्र के साथ उनकी बढ़ती खूबसूरती भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। हालांकि अब रेखा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल बॉलीवुड की यह दिग्गज अदाकारा अब टीवी की दुनिया में भी कदम रखने जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक रेखा ने टीवी सीरियल की दुनिया में भी डेब्यू कर दिया है।
इस धारावाहिक के प्रोमो(Promo) वीडियो में भी रेखा अपना स्टाइल बखूबी फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भी वह अपने ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आई हैं, जिसमें उन्होंने कांजीवरम साड़ी पहन रखी है। वहीं साड़ी के साथ मैचिंग की जूलरी भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक झूले पर बैठी नजर आरही हैं, और वह इस दौरान गुम है किसी के प्यार में गाना गाती हुई भी दिख रही हैं।
वीडियो में रेखा(Rekha) ने बताया है कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और एक्ट्रेस ने यह भी कहा है, ‘जब दिल किसी के प्यार में गुम हो तो मोहब्बत इबादत बन जाती है।’ हालांकि अब उनका वीडियो सामने आने के बाद फैन्स में जिस तरह की एक्साइटमेंट दिख रही है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेखा टीवी की दुनिया में भी धमाल मचा सकती हैं।
यह भी पढ़े
आपको बता दें कि गुम है किसी के प्यार में धारावाहिक एक पुलिस अफसर की प्रेम कहानी पर आधारित है। जिसमें आपको जबरदस्त लव ट्राइएंगल देखने को मिलेगा।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…