बॉलीवुड

जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान, घर मांगने पहुंचे थे हाथ पर हुआ कुछ ऐसा

Salman Khan: अपनी फिल्मों के कारण जितनी चर्चा में रहते हैं, उतनी ही चर्चा में वे अपनी व्यक्तिगत जिंदगी की वजह से भी रहते हैं। सलमान खान का विभिन्न अभिनेत्रियों से अफेयर समय-समय पर सुर्खियां बटोरता रहा है। कभी सोमी अली के साथ उनके संबंधों की चर्चा रही, तो कभी संगीता बिजलानी के साथ। ऐश्वर्या राय के साथ भी एक वक्त सलमान खान के रिश्ते ने बड़ी सुर्खियां बटोरी थीं। यही नहीं, कैटरीना कैफ के साथ भी लंबे समय तक सलमान खान का नाम जोड़ा जाता रहा था। सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ अवश्य जुड़ा, लेकिन 54 साल की उम्र में पहुंच जाने के बाद भी सलमान खान अभी तक कुंवारे ही हैं। आपको शायद यह जानकर हैरानी हो सकती है कि कभी जूही चावला के लिए भी सलमान खान का दिल धड़का था।

सलमान खान (Salman Khan) जूही चावला को बनाना चाहते थे दुल्हनियां

Image Source: Deccanchronicle

जूही चावला पर सलमान खान इस कदर फिदा हो गए थे कि वे उनसे शादी तक करना चाहते थे और अपनी दुल्हनियां उन्हें बना लेना चाहते थे। हालांकि, जब इस बात का पता जूही चावला के पिता को चला तो वे इन दोनों के रिश्ते के बीच में आ गए और जूही चावला सलमान खान की होते-होते रह गईं।

लेकर पहुंचे थे शादी का प्रपोजल

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में इन दिनों बड़ा वायरल हो रहा है। यह वीडियो 1992 का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सलमान खान को यह खुलासा करते हुए देखा जा रहा है कि जूही चावला से शादी करने का प्रपोजल लेकर वे किस तरीके से उनके घर पहुंच गए थे। वीडियो में सलमान कह रहे हैं कि जूही बहुत ही स्वीट हैं। वे बहुत ही प्यारी हैं। उनके पापा से मैंने पूछ लिया था कि क्या जूही से आप मुझे शादी करने देंगे। इस पर जूही चावला के पिता ने इस रिश्ते को मानने से मना कर दिया था।

आखिर क्या थी इनकार की वजह?

Image Source: Orissapost

सलमान खान से जब यह सवाल किया गया था कि आखिर उनके पिता ने इनकार क्यों किया, इसके जवाब में सलमान खान ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि आखिर जूही चावला के पिता क्या चाह रहे थे। सलमान के मुताबिक शायद वे उनकी बेटी के लायक ही नहीं थे। इसलिए उनके पिता ने अपनी बेटी का हाथ उनके हाथों में देने से साफ मना कर दिया।

नहीं दिखे कभी साथ में काम करते

Image Source: Navbharattimes

गौरतलब है कि जूही चावला और सलमान खान को किसी भी बॉलीवुड फिल्म में साथ में काम करते हुए नहीं देखा गया है। इस बारे में भी जब सलमान खान से सवाल किया गया तो उन्होंने यही कहा कि शायद जूही चावला उनके साथ काम नहीं करना चाह रही थीं। वैसे, 1997 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था ‘दीवाना मस्ताना’। इस फिल्म के एक दृश्य में सलमान खान और जूही चावला का एक कोर्ट मैरिज का दृश्य उनके प्रशंसकों को देखने के लिए जरूर मिला था।

यह भी पढ़े:

लॉकडाउन के दौरान Salman Khan

Image Source: Indiatvnews

इन दिनों कोरोना महामारी की वजह से जब देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है तो सलमान खान के कई नए-पुराने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते दिख जा रहे हैं। सलमान खान के दो गाने प्यार करोना और तेरे बिना हाल ही में रिलीज हुए हैं, जिन्हें कि उनके प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले अपनी फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग में सलमान खान लगे हुए थे। इस फिल्म का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान की यह फिल्म अब डिजिटली रिलीज हो पाती है या सिनेमाघरों में उतरती है यह तो वक्त ही बताएगा। वहीं, जूही चावला ने कारोबारी जय मेहता से 1995 में शादी कर ली थी और उनके जान्हवी और अर्जुन नाम के दो बेटा-बेटी भी हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago