RapidLeaks
Bollywood News: बॉलीवुड के बेहद जाने-माने सितारे इरफान खान अब हमारे बीच नहीं हैं। बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुके इरफान खान की 53 साल की आयु में मौत हो गई है। पिछले कई वर्षों से वे कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। इससे पहले उनकी मां की भी निधन की खबर सामने आई थी। इसके कुछ ही समय के बाद ऐसी खबर आई कि इमरान खान अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। फिर 29 अप्रैल को वह खबर आई, जिसे कोई भी शायद नहीं सुनना चाह रहा था। उनके निधन की दुखद खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया। इरफान खान की तरह ही ऋषि कपूर ने भी अब कैंसर की वजह से दम तोड़ दिया है। वैसे, कैंसर की वजह से हम पहले भी कई बॉलीवुड के सितारों को खो चुके हैं। यहां हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं। बॉलीवुड के ये सितारे भी कैंसर के खिलाफ जिंदगी की जंग को जीत पाने में नाकाम रहे। (These Bollywood Stars Who lost battle to Cancer)
अपने जमाने के बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक विनोद खन्ना ने भी वर्ष 2017 में 27 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दरअसल वे ब्लैडर कैंसर का शिकार हो गए थे। इसके कारण लंबे समय तक उन्हें अस्पताल में भर्ती भी रहना पड़ा था।
नरगिस बॉलीवुड की अपनी जमाने की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। आज भी उनकी खूबसूरती की दाद दी जाती है। वर्ष 1981 में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपनी इस मशहूर अभिनेत्री को खो दिया। उनकी भी मौत कैंसर की ही वजह से हुई थी। नरगिस पेनक्रिएटिक कैंसर का शिकार हो गई थीं। इस कैंसर की वजह से उन्हें काफी समय तक अस्पताल में भी रहना पड़ा था।
बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरस्टार का तमगा राजेश खन्ना को हासिल हुआ था। एक वक्त था जब राजेश खन्ना की लोकप्रियता अमिताभ बच्चन से भी कहीं ज्यादा थी। राजेश खन्ना ने एक के बाद एक लगातार कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। राजेश खन्ना भी दरअसल कैंसर का ही शिकार हो गए थे। लंबे समय तक उन्होंने कैंसर के खिलाफ संघर्ष किया था। आखिरकार वर्ष 2012 में 18 जुलाई को कैंसर ने 69 साल की आयु में राजेश खन्ना की जान ले ली थी। उन्होंने अपने बंगले आशीर्वाद में आखिरी सांस ली थी।
बॉलीवुड अभिनेता फिरोज खान को भला कौन नहीं जानता। फिरोज खान भी कैंसर की ही चपेट में आ गए थे। उनका भी इलाज चला था, लेकिन उन्हें भी नहीं बचाया जा सका था। कैंसर की वजह से दुनिया को उन्हें अलविदा कहना पड़ा था। वर्ष 2009 में 69 साल की उम्र में फिरोज खान की कैंसर के कारण मौत हो गई थी।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की छोटी बहन सिंपल भी कैंसर का शिकार हो गई थीं। उन्होंने लगभग तीन वर्षों तक कैंसर से संघर्ष किया था, लेकिन कैंसर से वे जिंदगी की जंग हार गई थीं। वर्ष 2009 में 10 नवंबर को उन्होंने 51 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…