Featured

‘बाबा का ढाबा’ को फेमस बनाने वाले शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, यू-ट्यूबर ने पेश किए बैंक स्टेटमेंट

बाबा का ढाबा(Baba Ka Dhaba) को फेमस बनाने वाले यूट्यूबर गौरव वासन की मुश्किलें अब और भी बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में ढाबे के मालिक कांता प्रसाद(Kanta Prasad) की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं यूट्यूबर और इनफ्लुएंसर गौरव वासन(Gaurav Wasan) का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पैसों की कोई भी हेरा -फेरी नहीं की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

Image Source- Indian Express/newindianexpress.com

ढाबा(Baba Ka Dhaba) चलाने वाले कांता प्रसाद(Kanta Prasad) की शिकायत पर मालवीय नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। कांता प्रसाद ने अपनी शिकायत में कहा है कि वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार/दोस्तों के बैंक विवरण और मोबाइल नंबर दान दाताओं के साथ साझा किए और शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी प्रदान किए बिना विभिन्न प्रकार के भुगतानों के माध्यम से दान की भारी राशि एकत्र की। इस मामले में डीसीपी साउथ अतुल ठाकुर ने कहा, “हमें शिकायत मिली है और मामले की जांच चल रही है।”

यू-ट्यूबर ने दी सफाई

Image Source – Amarujala.com

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें गौरव(Gaurav Wasan) ने जानकारी देते हुए कहा, “मेरे पास डोनेशन का प्रमाण है और मैंने उन्हें 3 लाख 78,000 रुपये दिए हैं जो मुझे मिले हैं।” पुलिस ने आगे कहा कि ब्लॉगर के मुताबिक कई लोग सीधे कांता प्रसाद(Baba Ka Dhaba Owner) के खाते में पैसे दान कर रहे हैं।

गौरव(Gaurav Wasan) ने आगे कहा कि “8 अक्टूबर को, जब मैं बाबा के साथ उनके बैंक खाते में 75,000 रुपये जमा करने के लिए गया, तो मैंने सेंट्रल बैंक के अधिकारियों से पासबुक पर राशि को अपडेट करने के लिए कहा। लेकिन बैंक अधिकारियों ने कहा कि यह अभी संभव नहीं था क्योंकि कई लेनदेन थे उस खाते से। मैंने उनसे पूछा कि क्या वे हमें खाते में प्राप्त राशि के बारे में बता सकते हैं, और उन्होंने मुझे बताया कि यह लगभग 23-25 लाख रुपये है। “

वह आगे कहते हैं, “इसके बाद, मैंने उस वीडियो को लोगों से दान नहीं करने और किसी और की मदद करने के लिए कहा। यहां तक कि उन्होंने (कांता प्रसाद) ने वीडियो में कहा कि उन्हें और पैसे की जरूरत नहीं है। अगर इस मामले की पूछताछ की जा रही है, तो सेंट्रल बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है और वे राशि की पुष्टि कर सकते हैं।”

यह भी पढ़े

गौरव ने शेयर की थी बैंक स्टेटमेंट्स

बता दें कि गौरव(Gaurav Wasan) ने आज फेसबुक पर अपने ऑफिशियल पेज Swaad के जरिए अपनी बैंक स्टेटमेंट्स शेयर कर अपनी सफाई दी है। इस पेज पर – https://www.facebook.com/110050800520205/posts/270065781185372/ सभी डोनर्स की डिटेल्ड स्टेटमेंट्स दिखाए गए है, जिसमें बाबा के नाम पर दी गई राशि भी दिखाई गई है। लेकिन इससे लोग सहमत नज़र नहीं आ रहे और लोगों को लगता है कि इन स्टेटमेंट्स को एडिट किया गया है। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है की स्टेटमेंट्स को Blur किया गया है, जिससे इसे पढ़ा नहीं जा सकता। कुछ लोगों ने बैंक से अलग Paytm और कैश के आई डोनेशन पर भी सवाल उठाए हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago