Featured

दिल्ली में सुपर स्प्रेडर इवेंट्स से बढ़ रहे है कोरोना के मामले, जानिये एम्स के डायरेक्टर ने क्या दी सलाह

Delhi Coronavirus Update: साल 2020 की शुरुआत से शुरू हुआ कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लोगों को उम्मीद थी इस साल के अंत तक इस महामारी की वैक्सीन ढूंढ ली जाएगी और लोग की जिंदगी वापस पटरी पर आ जाएगी। लेकिन ना तो वैक्सीन मिल पाई है और न ही इससे जुडे़ मामलों में कोई कमी दिख रही। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन कोरोना(Coronavirus) महामारी के रिकॉर्ड तोड़ केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली में एम्स के डायरेक्टर है की मानिए तो इसकी बड़ी वजह सुपर स्प्रेडर इवेंट्स(Super Spreading Events) हो सकते हैं जिसके चलते लगातार बड़ी संख्या में लोग इनफेक्टेड हो रहे हैं।

सुपर स्प्रेडर इवेंट्स से बढ़ी चिंता

Image Source – Indianexpress

एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कोरोना(Coronavirus) के मामलों में बढ़ोतरी हुई है जिसका मुख्य कारण सुपर स्प्रेडर इवेंट(Super Spreading Events), जहां बड़ी संख्या में लोग बिना किसी सावधानी के इकट्ठा हो रहे हैं। ऐसे में हम सभी को इस ओर आक्रामक तरीके से काम करना होगा, ताकि नंबर कम हो सकें।

फाइज़र वैक्सीन(Pfizer Vaccine) को लेकर डॉक्टर की राय

Image Source – Pexels

रणदीप गुलेरिया ने फाइज़र वैक्सीन(Pfizer Vaccine) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उस वैक्सीन को रखने के लिए -70C का तापमान चाहिए, जो कि भारत जैसे देशों के लिए मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इस तरह का तापमान हमारे यहां ग्रामीण इलाकों में लाना मुश्किल होगा, इसके लिए कोल्ड चेन को मेंटेन करना आसान नहीं है। दरअसल अमेरिका में फाइज़र वैक्सीन का ट्रायल लगभग सफल रहा है और वैक्सीन ने 90 फीसदी सकरात्मक नतीजे सामने आए हैं, जिसके बाद इसे इलाज के लिए मंजूरी दी जा सकती है। लेकिन भारत में अधिक तापमान के चलते इसे हर जगह पहुंचना एक मुश्किल चुनौती है। हालांकि एम्स डायरेक्टर कोरोना से जुड़ी दूसरी वैक्सीन को लेकर खुशी जताई है और सफल ट्रायल की बात कही।

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी

Image Source – Ruralprimicias

आपको बता दें कि पिछले करीब दस दिनों में दिल्ली में कोरोना वायरस(Coronavirus) के मामलों में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि हुई है और पिछले 24 घंटे में 7830 केस सामने आए हैं।

यह भी पढ़े

दिल्ली में कुल कोरोना(Coronavirus) मामलों की संख्या की बात करें तो यह साढ़े चार लाख के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 7143 लोगों को इस महामारी ने मौत के घाट उतार दिया है। पिछले दो हफ्तों से दिल्ली में हर रोज 5000 से अधिक कोरोना केस सामने आ रहे हैं, जो कि चिंता का सबब बना हुआ है, इसलिए डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स त्योहारों में लोगों से सतर्क
और सावाधानी बरतने की सलाह दे रहे।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago