Image Source - Vogue.in
पंजाब के मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) वैसे तो राजनीति से दूर ही रहते हैं और अपने गानों की धुन पर लोगों को नाचने को मजबूर कर देते हैं लेकिन इन दिनों उन पर राजनीति करने का आरोप लग रहा है। दरअसल सोशल मीडिया(Social Media) पर यूजर्स ने लिखा है कि दिलजीत दोसांझ किसानों की आंड़ में राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में अब सिंगर ने भी बेहद शानदार अंदाज में अपना जवाब दिया है।
दरअसल बीते दिनों किसानों को लेकर पारित हुए विधेयक के बाद पूरे देश में यह मुद्दा जोर शोर से छाया हुआ है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से दिलजीत दोसांझ भी किसानों के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं और इसको लेकर वह लगातार ट्वीट भी कर रहे हैं। हालांकि उनके इन ट्वीट को लेकर यूजर्स ने उन पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। जिसके जवाब में दिलजीत ने कहा है कि ओए बस करो, और शर्म कर लो थोड़ी।
दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) का यह ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। दरअसल एक यूजर ने दिलजीत दोसांझ को लेकर ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था, ‘पाजी लग तो यही रहा है कि किसान की आड़ में आप भी राजनीति की तैयारी कर रहे हो।’ इस पर दिलजीत ने भी यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा है, ‘हां, सारा पंजाब जो सड़कों पर आ गया है, वो राजनीति की ही तैयारी कर रहा है। हद्द है। अकल के हाथ पैर मार लो कोई, हर बात पर रानजीति, ओए बस करो और शर्म कर लो थोड़ी।’
यह भी पढ़े
दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) के इतना लिखते ही उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस ट्वीट पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गौरतलब हो कि दिलजीत दोसांझ किसानों के हित में आवाज उठाने वाले इकलौते सिंगर नहीं हैं। उनसे पहले एमि विर्क, मीका सिंह और उर्मिला मातोंडकर जैसे कलाकार भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठा चुके हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…