Featured

धोनी ने फिर मचाई धूम, हार कर भी जीता फैंस का दिल

धोनी(MS Dhoni) ने कल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए आखिरी ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन ताबड़-तोड़ छक्के लगा कर फैंस को अपनी शानदार बल्लेबाजी का तोहफा दिया। एक छक्के में तो बॉल स्टेडियम पार करते हुए सड़क पार कर चली गई।

आईपीएल(IPL) के 14वें सीजन का चौथा मुकाबला मंगलवार 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) के बीच खेला गया, जिसमें सीएसके को 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होने 32 गेंदों पर 74 रन बनाए।

सीएसके(CSK) अपने शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी 217 जैसे बड़े स्कोर तक पहुँचने में नाकामयाब रही और 16 रन से हार गई। सीएसके की परी के दौरान सभी को एमएस धोनी(MS Dhoni) की बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार था। एमएस धोनी आखिरी के कुछ ओवर में बल्लेबाजी करने आए लेकिन उन्होने जमने में काफी समय ले लिया। तब तक मैच सीएसके के हाथों से निकाल चुका था।

Image Source – Veekeez.com

हारने के बावजूद धोनी(MS Dhoni) अपने फैंस को शानदार तोहफा दे गए। आखिरी ओवर में राजस्थान के टॉम करन बॉलिंग कर रहे थे और 4 गेंदों पर 36 रन बनाने थे। धोनी क्रीज पर थे और उन्होने एक के बाद एक लगातार तीन शानदार छक्के जड़े। जिसमें एक छक्का उन्होंने ऐसा मारा की बॉल स्टेडियम क्रॉस करके सड़क पार कर गई और गुम हो गई।

यह भी पढ़े

इसके बाद दूसरी गेंद मंगाई गई और उसपर भी उन्होंने एक ताबड़तोड़ छक्का जड़ा। उनकी छक्कों की हैट्रिक देख फैंस खुशी से झूम उठे और जीत-हार सब भूल गए। महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) ने इन तीन छक्कों की मदद से 17 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए, पर उनकी टीम आखिर में छह विकेट के नुकसान पर केवल 200 रन ही बना पाई।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago