Image Source - Prabhatkhabar
Pagal Nahi Hona Teaser: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद(Sonu Sood) ने भले ही फिल्मों में खलनायक के रूप में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान जिस तरीके से उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की है, इसकी वजह से वे रियल हीरो के रूप में जाने जाने लगे हैं।
सोनू सूद(Sonu Sood) ने वैसे तो अब तक बड़े पर्दे पर हीरो और विलेन की भूमिका निभाई है, लेकिन पहली बार वे एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आने वाले हैं। इसका टाइटिल ‘पागल नहीं होना’ है। सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपने म्यूजिक सिंगल डेब्यू का टीजर(Pagal Nahi Hona Teaser) भी शेयर किया है। उन्हीने यूट्यूब चैनल Mad4music का लिंक इसके लिए शेयर किया है।
इसमें सोनू सूद(Sonu Sood) एक्ट्रेस और सिंगर सुनंदा शर्मा(Sunanda Sharma) के साथ नजर आ रहे हैं। सोनू सूद पागल नहीं होना में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। टीजर(Pagal Nahi Hona Teaser) में सोनू सूद आर्मी ऑफिसर की भूमिका में बड़े ही हैंडसम दिख रहे हैं। इसमें वे यादों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। सुनंदा शर्मा के साथ उनकी जोड़ी देखते ही बन रही है।
जानी ने इस गाने को लिखा है, जबकि अवी सरा ने इसे कंपोज किया है। टीजर के अंत में यह बताया गया है कि यह वीडियो सॉन्ग 15 जनवरी को रिलीज हो रहा है।
यह भी पढ़े
सोनू सूद(Sonu Sood) ने इससे पहले इसका एक पोस्टर भी ट्वीट किया था। सोनू सूद ने इसके बारे में बताया था कि यह मेरा पहला म्यूजिक वीडियो है। जैसे ही मैंने इसका कंसेप्ट सुना, इसके तुरंत बाद मैंने इसके लिए हां कर दी। सोनू सूद ने यह भी कहा था कि आर्मी के सभी जवानों को और उनकी लेडी लव को यह म्यूजिक वीडियो(Pagal Nahi Hona Teaser) समर्पित है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…