Bollywood Actress Lehenga Choli Looks: फैशन का यह दौर है। इस दौर में महिलाओं के बीच जो फैशन के तौर-तरीके पहुंच रहे हैं, वे बाॅलीवुड अभिनेत्रियों की ही देन हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। चाहे कियारा आडवाणी हों या आलिया भट्ट या फिर बाकी हीरोइनें, इन सभी के ड्रेसिंग सेंस ने इन दिनों अपनी धूम मचाई हुई है। इनके फैशनेबल लुक को बहुत सी महिलाएं अपना रही हैं। इनके फैशनेबल और ट्रेंडी लुक से महिलाएं प्रेरणा ले रही हैं और खुद भी इनका अनुसरण करके अपने लुक को स्टाइलिश दिखाने में लगी हुई हैं। इसी क्रम में बाॅलीवुड अभिनेत्रियों द्वारा पहने जा रहे लहंगे भी आजकल खूब चर्चा में हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही बाॅलीवुड अभिनेत्रियों के लहंगों के बारे में बता रहे हैं (Bollywood Actress Lehenga Choli Looks), जिन्हें अपने वाॅर्डरोब में रखने की इच्छा लगभग हर लड़की की हो रही है।
आलिया भट्ट का यह ब्लू लहंगा बहुत ही पसंद किया गया है। आलिया जब अपनी बेस्ट फ्रेंड देविका आडवाणी की शादी में गई थीं तो उन्होंने यह लहंगा पहना था। अनीता डोंगरा ने इसे डिजाइन किया था। आलिया जब इस लहंगे को पहनकर अपनी दोस्त की शादी में पहुंची थीं तो वहां उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। आप भी चाहें तो ब्लू रंग के इस लहंगा-चोली को अपने वाॅडरोब में सजा सकती हैं। जब किसी की शादी हो तो उसमें पहन कर आप यदि इसे चली जाएं तो निश्चित तौर पर आपकी खूबसूरती में चार चांद तो यह लगा ही देगा। लहंगे की खूबसूरती पर इस रखे दुपट्टे से भी बढ़ रही है।
कियारा आडवाणी का ग्रीन लहंगा भी बड़ा पसंद किया जा रहा है। लस्ट स्टोरीज नामक वेब सीरीज में कियारा आडवाणी ने जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया, उसकी वजह से वे अपने फैन्स के दिलों पर राज कर रही हैं। डिजाइनर श्यामल और भूमिका ने जो ग्रीन कलर का लहंगा डिजाइन किया था, उसे पहनकर कियारा आडवाणी स्टेज पर उतरी थीं। इसके बाद जो उनकी खूबसूरती देखने को मिली, उस पर उनके फैन्स तो उन पर मर-मिटते हुए नजर आने लगे। सेज ग्रीन लहंगा कियारा पर खूब जंच रहा था। इसमें उनका लुक एकदम हैरान करने वाला लग रहा था। यदि आप किसी शादी समारोह में जा रही हैं तो इसे पहनने से आप यहां आकर्षण का केंद्र जरूर बन जाएंगी।
गर्मी के लिए तो शिल्पा शेट्टी द्वारा पहना गया गोल्डन लहंगा तो वाकई सबसे बेस्ट है। फ्रिल वाली जैकेट पर इस पर पहन लेने से इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। घर में शादी के अवसर पर इसे पहनकर अपनी खूबसूरती को आप बढ़ा सकती हैं और आकर्षण का केंद्र भी बन सकती हैं।
सोमन कपूर तो वैसे भी जो पहन लेती हैं, उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। डिजाइन अभिनव मिश्रा के लिए सोनम कपूर शो-स्टाॅपर बनी हैं। फैशन और स्टाइल के मामले में सोनम कपूर हमेशा आगे दिखती हैं। इंडस्ट्री में इस मामले में तो कम-से-कम उन्हें टक्कर कोई नहीं दे पाता है। सोनम कपूर ने भी जो पिंक लहंगा पहना था, उसे बहुत ही पसंद किया गया है। इसके साथ उन्होंने हैवी पारंपरिक आभूषण और मांगटीका भी पहनी हुई थीं। बालों का उन्होंने जूड़ा बना रखा था और इसमें गजरा लगा रखा था। किसी शादी में यदि आप जा रही हैं तो गजरा और नेकपीस के साथ आप इसे पहनकर अपने लुक को एकदम शानदार बना सकती हैं।
अदिति राव हैदरी भी बाॅलीवुड की स्टाइलिश क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। ज्यादा वर्क वाले लहंगे पसंद न होने की स्थिति में आप अदिति राव हैदरी द्वारा पहने गये इस लहंगे को पहनकर किसी शादी समारोह या कार्यक्रम में जा सकती हैं। ज्यादा कढ़ाई के बिना यह लहंगा आप पर खूब जंचेगा।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…