Nail Art Designs In Hindi: शरीर के हर अंग को खूबसूरत दिखाने के लिए तरह-तरह के डिजाइन उपलब्ध होते हैं। इन्हीं में से एक नाखून भी है। नाखून को भी कई तरीकों से खूबसूरत बनाया जा सकता है। चाहे कॉलेज जाने वाली लड़कियां हों या फिर वर्किंग वूमेन, नेल आर्ट की कुछ डिजाइन जो सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, नेल आर्ट उनमें बहुत ही खास माना जाता है। इसकी खासियत यह है कि आपके नाखूनों को यह बेहद क्यूट लुक प्रदान करता है। बो नेल आर्ट की 4 डिजाइन ऐसी हैं, जिन्हें आपको भी एक बार ट्राई करके जरूर देखना चाहिए।
नाखून यदि आपके थोड़े लंबे हैं तो इस स्टाइल को आप अपना सकती हैं। यह आपके नेल्स को कलरफुल लुक (Nail Art Designs In Hindi) तो देते ही हैं, साथ ही डिजाइनदार भी बना देते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नेल्स पर बेस कलर लगा देना है। फिर एक नाखून पर पोल्का स्टाइल देना है तो दूसरी पर आपको बिग बो क्रिएट कर देना है। कई तरीके से इसे आप बना सकती हैं। जैसे कि अलग-अलग रंग नेल्स पर लगा देने के बाद फ्रेंच टिप पर छोटा सा बो आप बना सकती हैं और उसके नीचे पोल्का स्टाइल दे सकती हैं।
बहुत ही साधारण स्टाइल में यदि आप बो को नल्स पर उकेरना चाह रही हैं तो आपको मिनी बो नेल आर्ट डिजाइन की मदद लेनी चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नाखूनों पर बेस कलर अप्लाई कर देना है। फिर आप चाहें तो इस पर केवल शियर नेल पेंट भी लगा सकती हैं। इसके बाद आपको एक टूथपिक लेना है या फिर नेल आर्ट (Nail Art Designs) टूल्स की सहायता लेनी है और केवल एक नाखून पर या फिर सभी नेल्स पर छोटा और पतला बो क्रिएट कर लेना है। अंत में आपको टॉप कोट की मदद लेनी है और नेल आर्ट को पूरा कर देना है।
आपकी चाहत यदि सिंपल तरीके से बो नेल आर्ट (Nail Art Designs) को कैरी करने की है तो आपको फ्रेंच टिप स्टाइल में इसे कैरी करना चाहिए। सबसे पहले आपको व्हाइट नेल पेंट लेना है और इससे फ्रेंच टिप बना लेना है। फिर आपको ब्लैक नेल पेंट लेना है और फ्रेंच टिप के कोने पर बो लुक क्रिएट कर देना है। अंत में आपको शियर टॉप कोट की सहायता लेनी है और अपने नेल आर्ट को सिक्योर कर देना है। रोजाना आप आसानी से इस नेल आर्ट को कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़े:
किसी विशेष अवसर के लिए यदि आप बो नेल आर्ट डिजाइन (Nail Art Designs In Hindi) बनवाना चाह रही हैं तो आपको ग्लिटर लुक ट्राई करना चाहिए। इसके लिए तो सबसे पहले आपको बेस पर गोल्डन नेल पेंट लगा लेना है। इसके बाद दो नेल्स पर आपको बिग बो बनाना है। अंत में टॉप कोट की मदद लेनी है और नेल आर्ट को सील कर लेना है। चाहें तो अलग-अलग नाखूनों पर अलग-अलग डिजाइन भी आप बना सकती हैं। एक नेल पर बो लुक आपको बनाना है। देखने में यह बहुत सुंदर लगेगा।
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…